मिलेट्स मिशन अंतर्गत चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

शेयर करें

दुर्ग // मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को समृद्ध करने के दृष्टिकोण के साथ कुपोषण मुक्ति की ओर अग्रसर होने के उद्देश्य के साथ भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 में देश के नेतृत्व में “अंतर्राष्ट्रीय पौष्टिक अनाज वर्ष“ मनाये जाने का निर्णय लिया। अंतर्राष्ट्रीय पौष्टिक अनाज वर्ष के माध्यम से खाद्य सुरक्षा व पौष्टिक अनाजों के योगदान की जागरुकता खानपान व स्वास्थ्य की बदलती स्थितियों में पौष्टिक अनाज का उपयोग बढ़ावा तथा पौष्टिक अनाज की उत्पादकता वृद्धि हेतु विभिन्न कार्यक्रम चिन्हांकित किये गये है। राज्य शासन द्वारा पौष्टिक अनाज के   क्षेत्र, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु विशेष मिलेट मिशन संचालित किया जा रहा है।

जिले में पोषक अनाज के क्षेत्र वृद्धि हेतु कृषि विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जिले के तहत रबी 2022-23 में 500 है. क्षेत्र में रागी फसल प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से कृषको को पोषक अनाज उत्पादन वृद्धि हेतु तकनीकी मार्गदर्शन के साथ कृषि आदान सामग्रियां भी उपलब्ध करायी गयी है जिससे जिले में पोषक अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।     पोषक अनाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने व भागीदारी की भावना पैदा करने हेतु विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान, ग्रामों में दीवार लेखन, प्रशिक्षण, संगोष्ठी आदि कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। जिले में कृषकों को पौष्टिक अनाज के उत्पादन तकनीक तथा प्रसंस्करण से संबंधी 42 प्रशिक्षणों का आयोजन किया गया है। विभाग द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पौष्टिक अनाज की जागरूकता वृद्धि हेतु 82 विद्यालयों में विशेष व्याख्यान आयोजित किये गये है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में अन्नदाता किसानों की मेहनत को उचित मूल्य और सम्मान देने के संकल्प के साथ आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी…

    और पढ़ें
    मातर तिहार पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया विधिवत गौ पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मातर तिहार के अवसर पर आज प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधि-विधान के साथ गौमाता का पूजन कर प्रदेशवासियों की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply