सतर्कता का संदेश कोरोना को लेकर सस्ती राजनीति करने का समय नहीं : श्री बंछोर

शेयर करें

जामुल ।। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद रेखराम बंछोर ने रामेश्वरम धाम जाने के पूर्व पत्रकारों से रेलवे स्टेशन पर चर्चा करते हुए कहा की क्षेत्रों में कोरोनावायरस तार पकड़ने के पूर्व ही पहले से बनी सुनियोजित तीर्थ यात्रा से लौट आना चाहते हैं ।

श्री बंछोर बताया कि सरकार की तर्ज पर कई राज्य सरकारों ने भी हालांकि समझ समीक्षा की और चीन सहित कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत ने जिस तरह सतर्कता बरतनी शुरू की सतर्कता बरतते हुए वह उचित ही है पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री उसके बाद प्रधानमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक की इन बैठकों से देश को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि अभी से कोरोना से सतर्क रहने की आवश्यकता है के जिन्होंने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाई है उन्हें यह लगवा लेना चाहिए यह भी समय की मांग है की भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल किया जाए ।

चुकि चीन में संक्रमण गंभीर स्थिति में है इसलिए यह उचित ही है की वहां के साथ-साथ अन्य देशों में आने वाले यात्रियों का औचक परीक्षण किया जा रहा है इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के ले भेजा जा रहा है ताकि वायरस की प्रकृति के बारे में समय रहते जा ना जा सके ऐसा करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि चीन में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट बीएफ सेवन ने कहर मचा रखा है इस पर निगाह रखी ही जानी चाहिए लेकिन इस तथ्य की अनदेखी भी नहीं की जा सकती कि यह चीन में तो घातक सिद्ध हुआ है लेकिन भारत में नहीं चीन की परिस्थितियां भारत से भिन्न है सबसे बड़ा अंतर यह है कि वहां इस्तेमाल की गई वैक्सीन निष्प्रभावी सिद्ध हुई विडंबना यह रही कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन में बनी संदिग्ध क्षमता वाली वैक्सीन ओ को तो तुरंत मान्यता दे दी थी

लेकिन भारत में बनी वैक्सीन को मंजूरी देने में हीला हवाली करता रहा चीन के बिगड़ते हालात के बीच यह ठीक नहीं की जब भारत सरकार के साथ विभिन्न राज्य सरकारें कोरोना को लेकर सावधान रहने का संदेश दे रही है तब इसे लेकर सस्ती किस्म की राजनीति भी शुरू हो गई है इसका कारण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की ओर से राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी गई कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड- प्रोटोकॉल का पालन करें और यदि ऐसा ना कर सके तो यात्रा स्थगित कर दें कांग्रेस ने चिट्ठी के इस दूसरे हिस्से पर गौर किया और तत्काल इस नतीजे पर पहुंच गई कि उसकी यात्रा रोकने की कोशिश की जा रही है।

रामेश्वरम धाम यात्रा में निकले के साथ तिरुपति बालाजी, मल्लिकार्जुन, मदुरई रामेश्वरम, कन्याकुमारी, श्रीशैलम आदि यात्रा की श्री बंछोर ने क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की पूर्व पार्षद मेघनाथ साहू, जगदीश देवांगन एवं प्रशांत कश्यप प्रस्थान किए थे । जो 3 जनवरी को वापसी होगी ।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply