भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वैशाली नगर विधान सभा में आम जनता को 04 मोबाइल मेडिकल यूनिट की दी सौगात

शेयर करें

भिलाई // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 04 मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन किया। इससे शहरी क्षेत्र की स्लम बस्तियों मंे रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य जांच में आसानी होगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट में 5 लैब टेस्ट और जोड़े गए हैं। इनमें सिकलिंग टेस्ट, विडाल टेस्ट, ब्लड ग्रुप टेस्ट, यूपीटी प्रेगनेंसी टेस्ट और मलेरिया टेस्ट शामिल हैं, इससे आम नागरिकों की चिकित्सा सुविधा में और विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू की गई मोबाइल मेडिकल यूनिट से नगर निगम क्षेत्रों के गरीब परिवारों को स्वास्थ्य जांच के लिए अब भटकना नहीं पड़ता। उनके घर के पास ही मेडिकल यूनिट पहुंचने और उसमें निःशुल्क इलाज और जांच से स्लम बस्तियों के लोगों को बड़ी राहत पहुंची है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंची शोभा देवी ने मेडिकल मोबाइल यूनिट के बारे में मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताते हुए बताया कि तीन देवी मंदिर के पास मेडिकल यूनिट की गाड़ी लगती है। वे हमेशा मेडिकल मोबाइल यूनिट से इलाज कराती हैं, जिसमें एक भी पैसा नहीं लगता।

छत्तीसगढ़ में शहरी क्षेत्र के स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। दुर्ग जिले में कुल 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पूरे जिले में 8 हजार 335 शिविर लगाकर 6 लाख 88 हजार 258 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply