मतदान के प्रति जागरूक करने भिलाई निगम का निरंतर अभियान

शेयर करें

भिलाई // विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भिलाई निगम क्षेत्र के नागरिक अभियान में जुड़ रहे है, इसी के तहत आज टाउनशिप क्षेत्र में महिलाओं ने निर्वाचन विषय पर रंगोली बनाकर 17 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए लोगो को प्रेरित किए। मतदान हमारा अधिकार है और स्वच्छ लोकतंत्र के लिए मतदान करना हर मतदाता का नैतिक कर्त्तव्य भी है इसलिए देश के प्रति अपना कर्तव्य को निभाते हुए मतदान करने का संकल्प लिए।

भिलाईनगर विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम द्वारा जोन 5 क्षेत्र के सेक्टर 6 स्थित बांके बिहारी डोम शेड में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुई और जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप कार्यक्रम के तहत निर्वाचन विषयो को लेकर रंगोली उकेरे जिसमे आकर्षण का केंद्र चुनई चिरई रहा । महिलाओं ने रंगोली से अलग अलग संदेश दे रहे थे। किसी ने रंगोली से चुनावी मुहर तो किसी ने वोटिंग मशीन की प्रतिकृति उकेरे । कुछ महिलाओं ने सामूहिक रूप से रंगोली बना कर बताया आई एम प्राउड वोटर, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे नारे भी रंगोली से लिखे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने निष्पक्ष एवं निर्भिक होकर 17 नवंबर को स्वंय तथा अपने घर परिवार और अन्य नागरिकों को भी अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिए।
सुपेला चौक पर दीपोत्सव –
भिलाई निगम क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर भिलाई निगम का द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 9 नवंबर को घड़ी चौक सुपेला में दीपो श्रृंखला सजा कर 17 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान का संदेश देंगे और दिपोत्सव मनाया जाएगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply