ई-रिक्शा वाला निकला शातिर चोर सोने चांदी के जेवरात साहित दुर्ग पुलिस ने 02 आरोपी को पकड़ा

शेयर करें

भिलाई // हरेकृष्णा साह निवासी सरकारी अस्पताल के पास बापू नगर खुर्सीपार ने थाना खुर्सीपार में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि 16 नवम्बर के शाम 05:00 बजे मेरी ई-रिक्शा चेचिस नम्बर MCB18C000049 एवं इंजन नम्बर ERBCHRL071864V15A25357 अपने घर के सामने (सरकारी अस्पताल के पास बापूनगर) में खड़ी किया, सुबह 04:00 बजे मैं सोकर उठा और बाहर जहाँ मेरी ई-रिक्शा खड़ी थी वहाँ पर नहीं थी जिसका आस-पास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला, मेरी ई-रिक्शा बिना नम्बर की गाड़ी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराब क्रमांक 232/2024 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि खुर्सीपार निवासी मिराज आलम अपने पास एक बिना नम्बर की ई-रिक्शा रखा है जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगा हुआ है कि सूचना पर टीम द्वारा मेराज आलम को पावर हाऊस ब्रीज के पास मय ई-रिक्शा के साथ पकड़कर पूछताछ की गयी एवं वाहन के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया जिस पर मेराज आलम द्वारा टाल मटोल कर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया एवं बार-बार कहानी बनाकर टीम को गुमराह कर रहा था। मेराज आलम का पूर्व से ही चोरी की घटनाओं में अपराधिक रिकार्ड रहा है जिससे टीम भलीभांति वाकिफ थी इसलिए उसके टाल मटोल करने की प्रवृत्ति को समझकर सख्ती से पूछताछ करने पर मेराज आलम द्वारा उक्त ई-रिक्शा अपने साथी देना बैंक स्वीपर मोहल्ला निवासी शांता राव के साथ मिलकर बापू नगर सरकारी अस्पताल के पास से चोरी करना स्वीकार किया।

इसी क्रम में मिराज एवं शांताराव द्वारा गहन पूछताछ के दौरान वर्ष 2023 में गौतम नगर जोन 01 खुर्सीपार में घर चोरी की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया जिस पर टीम द्वारा घटना के संबंध में तस्दीक किये जाने पर जानकारी प्राप्त हुआ कि 11 अगस्त 2023 को गली नम्बर 03 गौतम नगर जोन 01 खुर्सीपार में राजदेव के घर चोरी की घटना घटित हुयी थी जिस पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 151/2023 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने उपरांत आरोपियों की निशानदेही पर सोने का हार 01 नग, सोने की चैन 01 नग, सोने का कंगन 01 जोड़ी, सोने की अंगूठी 02 नग सोने की बाली 04 नग, सोने की फुल्ली 01 नग, चांदी का पायल 01 जोड़ी एवं 01 नग ई-रिक्शा जुमला कीमती 7.50 लाख रू की मशरूका बरामद की गयी। अग्रिम कार्यवाही थाना खुर्सीपार से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से प्र.आर. सगीर खान, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक रिंकू सोनी, भावेश पटेल, राकेश अन्ना, अजय गहलोत, विक्रांत यदु एवं थाना खुर्सीपार से प्र.आर. रोहित यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को…

    और पढ़ें
    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *