मंदिर के मुख्य मार्ग 1 वर्ष से टूटने पर आमजन में आक्रोश

शेयर करें

धमधा ।। नगर पंचायत धमधा वार्ड क्रमांक 09 अंतर्गत माँ महामाया मंदिर मुख्य मार्ग माँ शीतल मंदिर के पास वाले टर्निंग में बीते दिनों रेत से भरी ट्रक रास्ते मे पलट कर तालाब में जा गिरी जिससे सड़क पूरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गया था वही उस मार्ग से आवाजाही कुछ समय के लिए बंद भी किया गया था । जिससे कि ट्रक को सुरक्षित तालाब से निकाला जा सके वही लगभग 1 वर्ष बीत जाने के बाद से भी उस सड़क को वापस उसकी स्थिति में ढाल ही नही गया है

जिसको देखते हुए जितेंद्र साहू वार्ड क्रमांक 09 निवासी ने जनहित की समस्या को देखते हुए उस सड़क को वापस ठीक करने पार्षद चंद्रिका भट्ट से आवेदन के माध्यम से गुहार लगाई है वही जितेंद्र साहू के अनुसार पार्षद का कहना था कि वह एक निजी जमीन है जिसको हम परिवर्तन कर उस सड़क को जीर्णोद्धार नही किया जा सकता इस पर जितेंद्र साहू का कहना है कि यह नवरात्र का समय आने वाला है जहाँ दूर दराज से लोग माता रानी के दर्शन व मनोकामना के लिए दर्शन करने भारी संख्या में मंदिर को आते है जहाँ हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है वही सड़क का 1 वर्ष के टूट कर जीर्णोद्धार न होना स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का नगर के प्रति निष्क्रियता को उजागर करता है ।

इस निष्क्रियता को उजागर करते हुए यह भी बताया कि इस मार्ग का लाईट भी क्षतिग्रस्त हुए काफी समय हो गया है जिसको सुधार करने वाले अधिकारी मौन बैठे हुए है वही आरोप लगाते हुए बताया की नगर में लाखों के कार्य बस दस्तावेज में लिप्त हो चुके है कार्य ले नाम पर कुछ भी देखने को नही मिल रहा जिससे जनता को लाभ मिल सके श्री साहू ने बताया कि अनेको मुद्दे नगर में मंडरा रहे है जिसको नगर में भ्रमण कर देखा जा सकता है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply