“महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति की आर्थिक शक्ति बढ़ेगी- ब्रजेश बिचपुरिया”

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य और दुर्ग लोकसभा के लाभार्थी संयोजक श्री ब्रजेश बिचपुरिया जी ने दुर्ग लोकसभा की 9 विधानसभा जिसमें वैशाली नगर, अहिवारा,भिलाई नगर, दुर्ग ग्रामीण, पाटन, दुर्ग शहर,साजा,बेमेतरा, नवागढ़ एवं तीनों जिलों के 33 मंडलों में प्रवास किया जिसमें माताओं बहनों के बीच पहुंचे जहां हर तरफ माताओं बहनों में हर्षो उल्लास का माहौल है l

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दी गई “महतारी वंदन योजना” धरातल पर आ गई है और सभी माताओं बहनों को ₹1000 मिलना प्रारंभ हो गया है जिससे उनकी छोटी-छोटी जरूरत को जिसके लिए उन्हें परेशानी होती थी अब वो इस राशि से पूरी हो जाएगी l देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को उन्होंने पूरा किया है और निश्चित रूप से इसका फलस्वरुप छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे भारत देश के अंदर जो 400 पार का उनका लक्ष्य है वो पूर्ण होगा और दुर्ग लोकसभा के अंदर हमने जो 6 लाख पार का लक्ष्य बनाया है वह भी हम हमारी माताओं बहनों के आशीर्वाद और स्नेह से पूरा करने में सफल होंगे l

“महतारी वंदन योजना” सहित अनेक योजना जो कि हमारी मातृशक्ति के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई है और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा धरातल पर उतारी गई है उसके लिए हम सबके द्वारा आप दोनों को कोटि-कोटि प्रणाम और धन्यवाद प्रेषित करते हैं l

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply