महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा संबल

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बनी है। योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार से प्रतिमाह प्राप्त होने वाली एक हजार रूपए की सहायता राशि से महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम मुकुवा में भी इस योजना का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

ग्राम मुकुवा की निवासी बॉबी बाई बताती हैं कि उनके पति लकवाग्रस्त होने के कारण कार्य करने में असमर्थ हैं, जिससे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। गांव में कभी-कभार मिलने वाली मजदूरी से ही घर का खर्च चलता है। ऐसे में महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके लिए सहारा बन गई है। उन्होंने बताया कि इस महीने योजना से मिली राशि की बचत कर उन्होंने घर के लिए आवश्यक सामान खरीदे हैं। इससे पहले ठंड के मौसम में इसी राशि से उन्होंने परिवार के लिए कंबल भी खरीदे थे।

ग्राम मुकुवा की ही पवड़िया बाई ने बताया कि गांव की अधिकांश महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं राशन, कपड़े और घर की अन्य जरूरी जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उधार मांगना पड़ता था, लेकिन अब नियमित सहायता से काफी राहत मिल रही है। 

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। यह योजना न केवल उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें