महराज गुह राज निषाद महोत्सव ग्राम अर्जुनी जिला बेमेतरा

शेयर करें

बेमेतरा // प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल पंचमी को ग्राम अर्जुनी मे समस्त निषाद (केवट) समाज द्वारा अपने आराध्य महराज गुह निषाद राज की पूजा अर्चना कर ग्राम मे भव्य झांकी जिसमे प्रभू श्री राम चंद्र जी, माता जानकी, भगवान लक्ष्मण एवं महराज गुह निषाद राज विराजमान कराकर ग्राम मे भ्रमण कराया जाता है साथ ही मातृ शक्ति द्वारा कलश यात्रा भी निकाला जाता है।

ग्राम अर्जुनी निषाद (केवट) समाज द्वारा सामाजिक समरसता का बड़ी मिशाल देखने को मिलता है कार्यक्रम मे समाज के सभी वर्गो का श्रीफल भेट कर ग़ुलाल लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया है समाज के पदाधिकारीयों द्वारा। अतिथि डॉ. सुशील पाल द्वारा समाज को सम्बोधित किया जिसमे उन्होंने ग्राम मे हम सभी समाज के लोग एक संगठित भाव से रहते है और एक दूसरे के कार्यक्रम मे निमंत्रण स्वीकार बड़ी संख्या मे एक साथ मिलकर मनाते है जिससे ऐसा नहीं लगता की यह निषाद (केवट) समाज का ही जयंती है यह सर्वें समाज के लिए पूज्यनीय है महराज गुह निषाद राज इस तरह ग्रामीण अंचल मे हम एक दूसरे को सहयोग की भावना से कार्यक्रम को सफल बनाते है।

पूर्व प्रांतीय महासचिव छ. ग. निषाद (केवट) समाज बोधी राम निषाद द्वारा महराज गुह निषाद राज जी जो श्रृंगेरपुर के महाराजा रहे और प्रभू श्री राम चंद्र जी के बाल सखा एवं मित्र रहे जिन्होंने प्रभू श्री राम चंद्र जी को वनवास के समय महराजा गुह निषाद राज के कहने पर नत्था केवट द्वारा गंगा पार कराया गया जो हमारे समाज के पूज्यनीय है वंदनीय है,छतीसगढ़ मे समाज को संगठित करने की दृष्टि से यह पूर्व से ही समाज अनवरत 41 वर्षो से अधिक समय से 16 जनवरी से जयंती महोत्सव का कार्यक्रम मनाते आ रहे है लेकिन कुछ वर्षा से छतीसगढ़ निषाद (केवट) समाज द्वारा महराज गुह निषाद राज जयंती मकर सक्रांति से लेकर चैत्र शुक्ल पंचमी नवरात्र समय समाज के लोग अपनी सुविधा नुसार अलग अलग दिन सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ मे मनाया जाता है दृश्य देखने को मिलता है। महराज गुह निषाद राज का जन्म चैत्र शुक्ल पंचमी को हुवा है इसलिए अब समाज अपने आराध्य का जयंती महोत्सव धीरे धीरे चैत्र शुक्ल पंचमी को ही अब मनाने लगे है जो गौरव की बात है, साथ ही समाज को शिक्षा,स्वालम्बन, पर्यावरण, आर्थिक,राजनितिक सभी दृष्टि से आज हमारा समाज निरंतर आगे बड़ रहा है जो समाज के लिए बहुत ही अच्छा है,सारगर्भित जानकारिया समाज के मध्य रखा।

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से बलराम निषाद, अमोली निषाद, धनाजी लाल निषाद, धनराज निषाद, बोधन निषाद, सीताराम निषाद, मंगल दास निषाद, राजू निषाद, रमेश कुमार निषाद, अमोली राम, निषाद, परमानंद निषाद, मिथलेश निषाद, आंनद राम निषाद, पंडित मोहित शर्मा, डॉ सुशील पाल, धनसिंह वर्मा, दुबेंद्र वर्मा, किशोर ध्रुव, आत्मा राम साहू, राधेश्याम साहू, रामवतार साहू, छोटू विश्वकर्मा,कान्हा राम साहू, सत्यनारायण साहू, अमरचंद चौहान, सीता राम साहू, शत्रुहन साहू, बिसाली निषाद, रामेश्वर निषाद,सेवक निषाद, परदेशी निषाद, गणेश निषाद, बोध राम निषाद, रामभूषण निषाद, ननुहा निषाद, संतु निषाद बड़ी संख्या मे समाज के वरिष्ठ जन , युवा साथी एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply