धर्मपत्नी के संग महादेव की आराधना कर महामृत्युंजय का जाप किए विधायक देवेंद्र, शहरवासियों के सुख शांति और समृद्धि की कामना

शेयर करें


भिलाई ।। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में विभिन्न आयोजन हुए। पूरा शहर हर हर महादेव के जयकारें से गुंज उठा। इस पावर अवसर पर शहर के शिवालयों में विभिन्न आयोजन हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव अपनी धर्मपत्नी के साथ शिवालय में पहुंचकर देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना की। फूल बेल पत्ती, जल, दूध,गंगाजल आदि अर्पित किए। विधि विधानसभा के साथ पूजन किया और शहर वासियों के सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

हुडको से लेकर सेक्टर एरिया सहित खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर पूजन अर्चन किए। खुर्सीपार में भव्य कलश यात्रा और बाबा भोलेनाथ की पालकी निकाली गई। इस आयोजन में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए और महामृत्युंजय का जाप किया।
सर्वप्रथम सुबह वे हुडको शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर पूजा समिति द्वारा श्री मंदिर में महाआरती और महामत्युंजय जाप का आयोजन किया गया। विधायक देवेंद्र यादव सहित सैंकड़ों की संंख्या में शामिल बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना की। विधायक देवेंद्र यादव ने शिवलिंग पर दूध,दही, बेल पत्ती, धतूरा, श्री फल 151 बार महामृत्यंजल का जाप कर पूजा अर्चना की और देवों के देव महादेव से शहरवासियों के सुखशांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वार्ड की माताओं और बहनों ने कलश यात्रा निकाली। साथ ही बाबा भोलेनाथ की पालकी निकाली गई। विधायक देवेंद्र यादव पालकी अपने कांधे में उठाकर वार्ड भ्रमण किया। इसके बाद सभी भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया।

गोडवाना समाज बूढ़ादेव देवालय खुर्सीपार भिलाई नगर के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बूढ़ादेव भगवान की पूजाअर्चना और महाआरती की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए। विधायक देवेंद्र समाज के लोगों के साथ भगवान बूढ़ा देव की विधि विधान से पूजा अर्चना की और सब को महाशिवरात्रि पर्व की शुभाकामनाएं दिए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में अन्नदाता किसानों की मेहनत को उचित मूल्य और सम्मान देने के संकल्प के साथ आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी…

    और पढ़ें
    मातर तिहार पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया विधिवत गौ पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मातर तिहार के अवसर पर आज प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधि-विधान के साथ गौमाता का पूजन कर प्रदेशवासियों की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply