भिलाई । मांघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम पथरीया (झेझरी) में सम्मानीय अंतराष्ट्रीय कलाकार स्व. बाबूदास मानिकपुरी (बोड़रा) के मूर्ति आवरण पर सुप्रसिद्ध नाटक चरणदास चोर का मंचन किया गया। जिसके निर्देशक संतोष निषाद (रिंगनी) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र चौबे (केबिनेट मंत्री) कुछ कारण वश काम के व्यसस्ता के कारण नहीं आने से अपने पुत्र अविनाश
चाँबे के द्वारा आवरण का कार्य सम्पन्न किया गया। चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे
विधानसभा क्षेत्र में आम जनता का भरपुर सहयोग मिला जो 32 हजार वोटो से जीताकर विजयी बनाया।
इस लिये जनता का कार्य करने में हर वक्त कार्य कराने में तत्पर रहे। ग्राम पथरीया में ऐसे महान व्यक्ति का जन्म हुआ जो गांव के कोटवार के साथ साथ कला के सिद्धास्त कलाकार बनकर छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन देश और विदेशों में भी अपनी कला का जौहर दिखाकर स्थापित किया ऐसे महान कलाकार का जन्म होना बहुमुल्य है। विधानसभा क्षेत्र के आम नागरिकों से यही प्रार्थना करूंगा की आने वाले वर्षों में भी हमें इस तरह सहयोग देते रहेंगे। उसके पश्चात सभी अतिथि लोगो का पुष्पगुच्छ, साल, श्रीफल देकर सम्मान किया गया। जिसमें बंशीदास मानिकपुरी व बरसन दास मानिकपुरी व ग्रामवासियों के द्वारा किया गया। संध्या के पावन बेला में प्रथम चरण पर श्रीवांजली मानस परिवार जेवरा – सिरसा के द्वारा मानसगान प्रस्तुत किया गया। जिसके मानसगान में बरसन दास मानिकपुरी और सुश्री अरूणा सपहा, बलदाऊ निषाद, राजीव विश्वकर्मा,
राधेश्याम सांडिल, बल्लूराम पटेल, हेमन्त वर्मा, गोवर्धन यादव कार्यक्रम के संचालन हेमन्त वर्मा कर रहे थे उसके पश्चात रात्रि में चरणदास चोर का मंचन संत समाज नाचा पार्टी पुर्दाकरेली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रमुख भूमिका में गोवर्धन यादव (चरणदास चोर), भरत लाल साहू (पुलिस, पुजेरी), शिवकुमार उमरे (साधु), चन्द्रशेखर सेन (शराबी, मालगुजार दरबारी), गजानंद ठाकुर (पुलिस, नौकर, मुनीम), दुलार सिंह पटेल (गरीब, मंत्री), संतोष निषाद अंतराष्ट्रीय कलाकार (गायक, राजपुरोहित), बजारू राम पारकर (रानी), कामता मानिकपुरी (दासी), गोलूराम कौशिक (सह दासी), संगीत कलाकार किरथलाल दिल्लीवार (हारमोनियम), तुकाराम साहू (तबला), भगोलीराम यदू (बेनजो), डोमार सिंह निषाद (डोलक), मनवारी राम यादव (झुमका), राजू विश्वकर्मा (मंजिरा), जय माँ भवानी नाचा दल सिलतरा (बोरी) का भी मंचन किया गया इस आयोजन को समस्त ग्रामवासी ने भी अपना सहभागीता निभाई, सरपंच रामचंद पारकर, दाऊ हरिराम साहू, भवरसिंह निषाद, बाबूलाल निषाद, जगराखन साहू, पीलूराम साहू, सेवकराम निषाद, देवीदास मानिकपुरी, मिथलेश दास मानिकपुरी, शेखर दास मानिकपुरी, विजय दास मानिकपुरी, राधाबाई मानिकपुरी, कुमारी कंचन मानिकपुरी, सुरती मानिकपुरी, गौतम मानिकपुरी, सरोज मानिकपुरी, उत्तम मानिकपुरी, समावेश निषाद,समयाजा निवाद (राष्ट्रीय पंडवानी का) एवं समस्त ग्राम पंचायत पथरीया। यह जानकारी संतोष निषाद अंर्तराष्ट्रीय कलाकार के द्वारा दिया गया। चरण दास चोर की आगामी प्रस्तुती पृथ्वी थियेटर बाम्बे, श्रीराम थियेटर दिल्ली, नंदीकर थियेटर कलकत्ता में होना है।








