कुम्हारी // माँ शाकम्भरी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया कुम्हारी नगर में मां शाकम्भरी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मां शाकम्भरी की पूजा अर्चना विधिवत किया गया। माँ शाकम्भरी के महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार पटेल रायपुर राज अध्यक्ष मरार समाज ने कहा कि मां शाकम्भरी मरार समाज की इष्ट देवी है l जो कि पुरी दुनिया का भरण पोषण साक सब्जी के उत्पति का आर्शीवाद प्रदान करती है मां शाकम्भरी के आर्शीवाद से मरार समाज कड़ी मेहनत कर उत्पादन क्षेत्र में आज प्रथम स्थान पर है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत श्रीफल व शाल भेट करते हुए समाज के संरक्षक प्यारेलाल पटेल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे जितेन्द्र पटेल ने कहा कि समाज के प्रत्येकव्यक्ति का आय का साधन नई तकनिकों के बढ़ने से ही समाज का विकास होगा l जिसके सामाजिक उत्थान में काफी सहयोग मिलेगा ।
समाज के कुम्हारी नगर अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि समाज के प्रगति के लिए प्रत्येक समाज के पुरुष व मातृशक्ति को प्रयास करना चाहिये l हम सभी को एकजुट होकर समाज उत्थान में कार्य करना चाहिये आज समाज के संगठन के कारण हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम जी का भव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है। समापन में युवा अध्यक्ष भूपेन्द्र पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए, सभी का परिचय कराया । मां शाकम्भरी महोत्सव में यज्ञ व दीपदान का आयोजन किया गया l साथ में भंडारा का भी आयोजन किया गया था l
इस कार्यक्रम में समाज के सचिव नारायण पटेल, उपाध्यक्ष पवन पटेल, संरक्षक गण प्यारेलाल, बिनोद, पुनीत, शंकर, महिला अध्यक्ष रुखमणि, सचिव योगिता, उपाध्यक्ष प्रमिला पटेल के साथ तिजिया, चमेली, दीपिका, श्रद्धा, जमुना, पूर्णिमा, कुमारी, पार्वती, दामिनी, मनोज, धर्मेन्द्र आदि अन्य सामाजिक बन्धु उपस्थित रहे ।






