हार रे मंहगाई: सेब से आंखें मिला रहा टमाटर, जानें क्यों भाग रहे सब्जियों के भाव

शेयर करें

आगरा / ताजनगरी में टमाटर (Tomato) की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. कुछ ही दिनों में टमाटर थोक में 60 से 70 रुपये किलो और फुटकर में 80 रुपये किलो तक जा पहुंचा है.

सेब का भाव भी तकरीबन यही है. ऐसा पहली बार देखा गया जब सेब (apple) और टमाटर एक भाव बाजार में हैं. इस उछाल से उपभोक्ताओं को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बताया जा रहा है कि सप्लाई कम होने की वजह से टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों (Vegetable) के दामों में उछाल देखने को मिल रहा हैं.

अक्सर सर्दियां नजदीक आते ही सब्जियों के दाम गिरने शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार ये लगातार बढ़ रहे हैं. लोग जरूरत के हिसाब से की टमाटर और सब्जी खरीद रहे हैं. खेरिया मोड़ फुटकर सब्जी मंडी का भी यही हाल है. यहां पर ताजा टमाटर 80 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है और जिस टमाटर में थोड़ा सा भी दाग है उसे 60 और 40 के हिसाब से बेचा जा रहा है. खेरिया मोड़ सब्जी मंडी में टमाटर की झील पर उपभोक्ताओं की भीड़ तो देखी जा सकती है, लेकिन लोग टमाटर व सब्जी के दाम सुुुनकर जरूरत के हिसाब से खरीद रहे हैं.

आगरा में आसमान छू रहे हैं टमाटर के भाव

टमाटर खरीद रहे लोगों का कहना है कि अब आगरा में टमाटर के भाव भी आसमान छूने लगे हैं. टमाटर के भाव बढ़ने के कारण गरीब लोगों की सब्जी से टमाटर गायब हैं तो वहीं सलाद की प्लेट पर भी आजकल टमाटर दिखाई नहीं दे रहा है.

दाम बढ़ना चिंता का विषय

गृहिणी प्रिया कोहली ने कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रही सब्जी एवं टमाटर की कीमतें चिंता का विषय है. हर साल ऐसा ही होता है और इस पर लगाम लगाने का प्रयास विफल हो जाते हैं. गृहिणी रेखा मलिक ने कहा कि टमाटर एवं अन्य सब्जियों की बढ़ती कीमत से रसोई का बजट बिगड़ जाता है जिसकी भरपाई के लिए अन्य राशन के समान में कटौती करनी पड़ती है.

ज्यादातर सब्जियों में होता है प्रयोग

गृहिणी राधा ने कहा कि टमाटर ऐसी सब्जी है, जिसका उपयोग हर सब्जी बनाने में होता है. बढ़ती कीमत से इसका इस्तेमाल कम करना पड़ता है, जिस से खाने का स्वाद अधूरा रह जाता है. ऐसे में सब्जी में टमाटर की तो जरूरत पड़ती ही है. इसीलिए बजट के हिसाब से और जरूरत के हिसाब से टमाटर खरीदा जा रहा है.

20 दिनों में आया उछाल

सिकंदरा सब्जी मंडी के पदाधिकारियों ने कहा कि टमाटर इस समय महंगा है. लगभग दिन पूर्व 30 रुपये किलो के हिसाब था. फिर 40 हुआ और अब 50 रुपये किलो के हिसाब से थोक में बिक रहा है. वहीं अन्य सब्जियों के दाम भी दोगुने हो गए हैं.

सेब के भाव हुआ टमाटर

लोगों का कहना था कि सेव और टमाटर और एक ही भाव दिखने लगा है फिर भी 80 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे हैं. तो वहीं अब टमाटर भी अपनी लाली छोड़ते हुए 80 रुपये किलो के हिसाब से ही फुटकर में बिक रहा है. लोग समझ नहीं पा रहे कि वह टमाटर खरीदें या फिर सेब, क्योंकि दोनों ही सेहत के लिए लाभदायक होते हैं.

सरकार उठाए ठोस कदम

टमाटर खेल रहे लोगों ने टमाटर की बढ़ती कीमतों के प्रति आक्रोश भी देखने को मिला. उनका कहना था कि सरकार को टमाटर के बढ़ते भाव को लेकर कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए.

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • January 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना: उद्योग मंत्री कवासी लखमा
    • March 26, 2022

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन, वनोपज और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिसके प्रसंस्करण उद्योग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply