भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सांसद व विधायक

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग शहर क्षेत्र के अंतर्गत गंजपारा गजमंडी में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 के कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा शामिल होकर भगवान महावीर जी की 2624वीं जयंती के अवसर पर दीप प्रज्वलित , पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज हम भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। यह पावन अवसर हमें भगवान महावीर के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करने का अवसर प्रदान करता है,भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। उनका जन्म 599 ईसा पूर्व में बिहार के कुंडलपुर में हुआ था।

भगवान महावीर ने अपने जीवन में अहिंसा, सत्य, और आत्म-नियंत्रण के सिद्धांतों पर जोर दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी हमें प्रेरित करती हैं,इस अवसर पर, हम भगवान महावीर की जयंती के महत्व को समझने और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करे। आइए हम भगवान महावीर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें
    फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन कर प्राप्त किया आशीर्वाद
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित रामगढ़ के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की…

    और पढ़ें