लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

शेयर करें

 दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी आज आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु बीएलओ के प्रशिक्षण में शामिल हुई। एआरओ हरवंश मिरी की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण बीआईटी दुर्ग में समपन्न हुआ। कलेक्टर ने इस मौके पर बूथ लेवल ऑफिसर्स से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिव्यांग, थर्ड जेण्डर, एवं सिनियर सिटीजन (85 वर्ष से अधिक) मतदाता मतदान करने से वंचित न होने पाए। हर क्षेत्र से शत्-प्रतिशत मतदान करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को नगर निगम एवं स्कूलों के वालिनटियर्स के सहयोग से सभी विधानसभा क्षेत्रों में इन वर्गों के लोगों का आकलन कर इनके लिए मतदान सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने को कहा। निर्वाचन ड्यूटी पर नियुक्त किए गए अधिकारी कर्मचारियों को आपस से समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में पेयजल, शौचालय, बिजली, व्हील चेयर एवं छायादार विश्राम स्थल की व्यवस्था हो, जहां पर बुजुर्ग, बीमार, मतदाताओं के साथ आए छोटे बच्चें एवं गर्भवती महिलाएं विश्राम कर सके। केंद्रों में एएनएम और वालिंटियर भी रहेंगे।

कलेक्टर एवं एसपी ने शंकराचार्य विश्वविद्यालय पंहुचकर मतगणना केंद्र का लिया जायजाः

आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं एसपी श्री जितेंद्र शुक्ला ने अधिकारियों के साथ आज मतगणना केंद्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मतगणना केंद्र की संपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना के दौरान आवश्यक तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मिडिया बॉक्स को मतगणना केंद्र के और पास बनाने कहा ताकि जनता तक समय में मतगणना संबंधित जानकारी पंहुच सके। उपनिर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे ने सभी तैयारियों के बारे मे कलेक्टर को विस्तार से बताया एवं शांतिपूर्ण कार्य निष्पादन का आश्वासन भी दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्वनी कुमार देवांगन, आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

कलेक्टर और एसपी ने हथखोज में निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर भी देखाः

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने हथखोज भिलाई स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण कार्य भी देखा। दो फेज में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर से जिले के वाहन एवं ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को राहत मिलेगी। कलेक्टर ने परिसर में बन रहे पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स में पेयजल, जल निकासी एवं शौचालय की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। जिस पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य अक्टूबर माह तक पूरा हो जाएगा। योजनानुरूप बारिश के समय न होने वाले कार्यो को 15 जून से पूर्व एवं शेष कार्यों को अक्टूबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

कलेक्टर एवं एसएसपी ने छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड का किया निरीक्षणः

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने 22 मार्च 2024 को खपरी कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण के लिए पहुंचे। कलेक्टर ने वहाँ मंदिरा के उत्पादन, बॉटलिंग एवं प्रदाय व्यवस्था का निरीक्षण किया और वहाँ तैनात आबकारी अधिकारियो से पूरी जानकारी ली। विधानसभा निर्वाचन के लिए लागू आदर्श आचार संहिता की अवधि में आसवनी में सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। आसवनी में सुरक्षा एवं निगरानी हेतु सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल, छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply