लोधी समाज ने खैरझिटी में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया

शेयर करें

धमधा // धमधा सर्किल के लोधी समाज के द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का शौर्य दिवस ग्राम ख़ैरझिटी में मनाया गया l इस कार्यक्रम में पूरे धमधा सर्किल के समाज स्वजाती बंधु बड़ी संख्या में परिवार सहित उपस्थित हुए एवं माताए व बहनों के द्वारा भुजली व कलश यात्रा बाजे गजे के साथ शोभायात्रा निकाला गया| लोधी समाज के वरिष्ठ जनों ने सामाजिक एकता एवं संगठन बनाने के लिए अपने मंतव्य भी मंच के माध्यम से दिए|

प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल रहे जो कि अपने उद्बोधन में रानी अवंती बाई के वीर गाथाओं का बखान किया एवं पिछले कुछ दिनों पहले अत्यधिक ओलावृष्टि से क्षति हुए फसलो का शासन प्रशासन से यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहा गया और नहीं होने पर किसान अपने अधिकार के मांग के लिए आंदोलन करने को भी तैयार है, कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे हैं शिवकुमार वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि समाज अपना संगठन की शुरुआत धमधा से किया और आज पूरे प्रदेश में संगठित होकर चल रहे हैं, विशेष अतिथि रहे देवेंद्र कुमार चंदेल, रमेश शर्मा, अशोक वर्मा, कमल किशोर चंदेल, इंदूर प्रसाद चंदेल डामन वर्मा |

द्वितीय सत्र के सभी आए हुए अतिथि गणों क़ा स्वागत भाषण से धमधा सर्किल अध्यक्ष ढालू राम वर्मा ने किया, मुख्य अतिथि साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू रहे जो अपने उद्बोधन में नारी शक्ति का भारतवर्ष में बहुत बड़ा योगदान रहा जो स्वतंत्रता संग्राम से आज के वर्तमान परिवेश में भी सभी जगहों पर अपना भूमिका निभा रही है लोधी समाज एक अग्रणी समाज है, कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे घनश्याम कौशिक प्रदेश महामंत्री ने समाज को संगठित और सशक्त बताया जो ग्रामीण स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी क्षेत्रों में अपना संगठित कार्य कर रहे हैं|

कार्यक्रम के मंच संचालन आलोक प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के द्वारा किया गया और समाज को कृषि के अलावा शिक्षा व व्यवसाय के क्षेत्र में प्रमुख रूप से आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए जिससे समाज का सर्वांगीण विकास होगा| इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि रहे रोहित राजपूत, कृष्णा पटेल, स्वरूप वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजनंदगांव,बनऊ सिंह वर्मा जिला अध्यक्ष, सागर वर्मा, डॉ रघुनंदन वर्मा, डॉ जोहन वर्मा सरपंच, भगत वर्मा, धर्मपाल वर्मा|

समाज के वरिष्ठ जनों का सर्किल सचिव धनेश्वर वर्मा के द्वारा साल श्री फल से सम्मान किया गया| पूरे कार्यक्रम को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से संचालित जितेंद्र वर्मा के द्वारा किया गया| कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मोतीराम वर्मा पूर्व सरपंच के द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में सामाजिक पदाधिकारी गणो के साथ उपस्थित रहे तामेश्वर चंदेल, नेकेश्वर चंदेल (सोनू) ओम कुमार वर्मा, गुमान वर्मा, चोवाराम वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, भूपत वर्मा, लाला वर्मा, मेहतर वर्मा, मनमोहन वर्मा, जागृत वर्मा, मदन वर्मा, नरेंद्र वर्मा, मुंगेश्वर वर्मा, हेमलाल वर्मा, देव कुमार वर्मा, खेदुरम वर्मा, भीखम वर्मा, सुरेश वर्मा, इत्यादि धमधा सर्किल के स्वजाति बंधु उपस्थित थे|

  • Related Posts

    पीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) का प्रयास लगातार सफल हो…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर /// स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, की उपस्थिति में स्टेट वेयरहाउसिंग एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य सैलरी एम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *