मदिरा दुकानों में सीसीटीवी कैमरा वार्षिक मेंटनेंस हेतु निविदा आमंत्रित

शेयर करें

एमसीबी ll वर्ष 2024-25 (कार्यादेश जारी तिथि से 31 मार्च 2025 तक) हेतु एमसीबी जिले की कुल 05 कम्पोजिट, 04 देशी तथा 09 विदेशी मदिरा दुकानों में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा, एन.व्ही.आर, मॉनिटर एवं उसके सम्बद्ध समस्त उपकरणों के वार्षिक रखरखाव (एएमसी) मेंटेनेंस के लिये निर्धारित प्रारूप में बंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित की जाती है।

निविदा प्रस्तुत करने हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप, शर्ते एवं जिले की मदिरा दुकानों की सूची निविदा सूचना प्रकाशन के उपरांत कार्यालयीन समय में 09 अक्टूबर 2024 तक जिला आबकारी कार्यालय से रुपये 500 डिमांड ड्राफ्ट जो जिला प्रबंधक, सी.एस.एम.सी.एल. जिला एमसीबी को देय हो, जमा कर प्राप्त किया जा सकता है।

आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 03:00 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सह प्रबंधक, सी.एस.एम.सी.एल. संयुक्त जिला कार्यालय एमसीबी (छ.ग.) नियत है। नियत तिथि एवं समय तक प्राप्त निविदा को उसी दिनाँक 09 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 04ः00 बजे गठित समिति के समक्ष निर्धारित शर्तों के अधीन खोला जावेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 17 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *