ज्योति विसर्जन एवं दुर्गा विसर्जन स्थलों पर लाइट एवं सफाई व्यवस्था की जा रही है।

शेयर करें

भिलाई ।। नगर पालिका निगम भिलाई क्षेत्र में विभिन्न मंदिर क्षेत्र में एवं अन्य जगहों पर जावरा भी रखा जाता है। जवारा विसर्जन के लिए तालाबों की साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का आदेश आयुक्त हितेश पिस्ता ने दिए हैं। जिससे भक्तजन श्रद्धा पूर्वक ज्योति विसर्जन कर सकें। जिन तालाबों पर दुर्गा प्रतिमा प्रतिमाएं विसर्जित की जाती हैं वहां पर भी साफ सफाई एवं लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए सभी जोन की कमिश्नर एवं जोन के स्वास्थ्य अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

वैशाली नगर विधायक रीकेस सेन एवं महापौर नीरज पाल ने सभी भक्तजनों से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जवारा विसर्जन, दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करें। रावण दहन स्थल पर भी पूरी व्यवस्थाएं की जा रही है. नगर निगम भिलाई द्वारा सभी तालाबों पर साफ सफाई सुरक्षा एवं रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर सुपरवाइजर नियुक्त रहेंगे।

नगर निगम भिलाई क्षेत्र के उन तालाब जहां पर पूर्व में जावरा या दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन होता था। वहीं पर स्थल बनाया गया है। सभी भक्ता वहां श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विसर्जन कर सकते हैं। नगर निगम भिलाई अपनी तरफ से व्यवस्था कर रहा है स्वच्छता का ध्यान सबको रखना है। कहीं पर भी इधर-उधर कचरा नहीं फेंकना है। कचरा डस्टबिन में ही डालें जो भी झिल्ली प्लास्टिक के समान है , उसे तालाबों में विसर्जित ना करें। क्योंकि वह सड़ते नहीं है तालाब को गंदा कर देते हैं। जिसका प्रभाव तालाब के जीव जंतुओं पर पड़ता है।

  • Related Posts

    राजिम बना नगर पालिका, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास…

    और पढ़ें
    विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण – मुख्यमंत्री श्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंलोकतंत्र के मंदिर से पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का सशक्त संदेश रायपुर // छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर हरियाली, जनभागीदारी और मातृ सम्मान…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *