विधायक निवास घेराव अभियान में अब मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं केबिनेट मंत्री रुद्रगुरू के भिलाई 3 निवास का भाजपा करेगी घेराव

शेयर करें

भिलाई भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के पदाधिकारीयो की महत्वपूर्ण बैठक आज भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के निवास में संपन्न हुआ। इस बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य रुप से 28 फरवरी को होने वाले मुख्यमंत्री निवास के घेराव की रणनीति बनाई गई।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई एवं दुर्ग द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, स्वेच्छाचारिता, जनता की मूलभूत समस्याएं, खराब कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, चोरी-लूट-डकैती-हत्या-बलात्कार जैसी बढ़ती अपराधिक घटनाएं, सड़क दुर्घटनाएं, पट्टा वितरण पर रोक, पेयजल समस्या, भूमि अधिग्रहण मुआवजा में घालमेल, अवैध शराब बिक्री, नशा कारोबारियों को संरक्षण जैसे अनेकों जन विरोधी कृत्यों के विरुद्ध में दिनांक 28 फरवरी 2023, मंगलवार को पाटन विधायक (मुख्यमंत्री भूपेश बघेल) एवं अहिवारा विधायक (कैबिनेट मंत्री रूद्र गुरु) का घेराव किया जाएगा। दुर्ग एवं भिलाई जिला अध्यक्षों ने अपने जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भिलाई 30सिरसा गेट पहुंचकर इस घेराव कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाएं।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की बहुत सी लाभकरी योजनाओं को सही तरीके से छत्तीसगढ़ में लागू नहीं करना कांग्रेस सरकार के गलत सोच को दर्शाती है। अब भूपेश के शासनकाल में गरीब श्रमिक, शिक्षा वर्ग, व्यापारी गण, आम जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। और इस आंदोलन में लगातार आम लोगों का भी समर्थन हमे मिल रहा है। इस घेराव कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे विधायक विद्या रतन भसीन पूर्व विधायक डोमन लाल काकोर सेवाड़ा पूर्व विधायक सांवलाराम बहरे पूर्व महापौर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैठक के समापन पूर्व उपाध्यक्ष महेश वर्मा के पिताजी को 2 मिनट का मौन रखकर एवं गायत्री मंत्र के साथ श्रद्धांजलि दी गई।

इस बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, मिथिला खिचरिया, रामकुमार राणा, रेख राम बंछोर, मनीष अग्रवाल, महेश वर्मा, योगेंद्र सिंह प्रेम लाल साहू ,संदीप अग्रवाल, विजेंद्र सिंह, दिलीप पटेल, कीर्ति नायक, के गणपति,जयप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, बसंत प्रधान,सरला अचार्य , अमित मिश्रा, सिटी कौशिक, राजू निषाद, मनोज तिवारी,राजू श्रीवास्तव,मोहन देवांगन, सुंदर लाल साहू, द्वारका चंद्रवंशी, दीपक रवाना,राजू लाल नेताम, प्रकाश गेडाम, डॉ प्रदीप चौधरी, सुषमा जेठानी, रूपराम साहू, जोगेश्वर सोनी,विजय शुक्ला, गजानंद बंछोर, तिलक राज यादव एवं अन्य अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    इबोला वायरस रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मॉकड्रिल आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा इबोला वायरस रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया…

    और पढ़ें
    मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ, 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक दावा आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply