सड़कों के गड्ढों की अविलंब करें मरम्मत, जलनिकासी की व्यवस्था हो मुकम्मल : कलेक्टर

शेयर करें


दुर्ग । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज दुर्ग शहर के उन जगहों पर पहुँचे जहाँ सड़कों, पाइपलाइन और ड्रेनेज संबंधी निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी वजह से नागरिक सुविधाओं में किसी तरह की बाधा न हो यह सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जहाँ कहीं भी सड़कें खराब हुई हैं, उसकी मरम्मत करें। सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत करें और यदि किसी स्थिति में फिर से गड्ढे हो जाएं तो पुनः उसे तत्काल रिपेयर करें। सड़कों की स्थिति की लगातार मानिटरिंग करें और किसी प्रकार की कमी होने पर तुरंत उसका निराकरण करें।इस अवसर पर उनके साथ दुर्ग के नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी और पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता श्री अशोक श्रीवास भी मौजूद थे। उन्होंने कहा सड़कों और नालियों का निर्माण यदि लेवलिंग को ध्यान में रखकर किया जाएगा तो हमें इससे बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।शहर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के साइड में प्रस्तावित प्रयास आवासीय स्कूल का निरीक्षण भी कलेक्टर के द्वारा किया गया। कलेक्टर ने भवन का लेआउट देखा और इसके अनुरूप आवश्यक सुझाव अधिकारियों को दिये। इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए परिसर के अंदर की सड़कें लेवलिंग के आधार पर बने तथा आवासीय विद्यालय में सभी प्रकार की सुविधा हो इसका विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया। इंजीनियरों द्वारा उन्हें बताया गया कि दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।इसके बाद उन्होंने शासकीय जिला चिकित्सालय का परीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल के अंदर और अस्पताल परिसर के बाहर हाइजीन लेवल को उच्च गुणवत्ता युक्त रखने के लिए कहा। अस्पताल परिसर में लगने वाली लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के स्थान का भी परीक्षण किया और वहां उसके लिए प्लेटफार्म बनाने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के सड़क की मरम्मत और नालियों की सफाई के लिए कहा गया। बरसात के मौसम होने के कारण दवाई के स्टॉक और पुख्ता व्यवस्था होने का जायजा भी लिया। इस दौरान सिविल सर्जन तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष और छत्तीसगढ़ को मिली सौगातें – केदार कश्यप
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण होने जा रहे हैं जिसे लेकर दुर्ग संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन दुर्ग के…

    और पढ़ें
    तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल सहित बहकर पेड़ में फंसे युवक को उतई डायल-112 टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
    • September 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // लगातार हो रही बारिश के दौरान ग्राम पव्वारा निवासी लोकेश्वर साहू मोटरसाइकिल से ग्राम पव्वारा से खमहरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोकड़ी नाला पुल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *