राष्ट्र सेविका समिति कुम्हारी ने मनाया महिला दिवस
कुम्हारी । राष्ट्र सेविका समिति कुम्हारी नगर द्वारा गायत्री मंदिर में महिला दिवस पर बुजुर्ग महिलाओं, एवं महिला स्वच्छता कर्मचारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी का श्रीफल, पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि भावना बंजारे द्वारा महिलाओं की सशक्तिकरण पर जोर देते हुए समाज व राष्ट्र कार्य में महिलाओं को अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया। नगर कार्यवाहिका योगिता बाली ने कार्यक्रम का संचालन किया और अपने वक्तव्य पर नारी शक्ति का समाज व राष्ट्र उत्थान को याद दिलाई तथा राष्ट्र सेविका समिति सतत् महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व नारी शक्ति का जागरण का कार्य करती हैं इस विषय पर प्रकाश डाली। कार्यक्रम में शशि सोनी,तिजिया, दीप्ति, लक्ष्मी, भूमिका,व नगर की गणमान्य महिलाएं उपस्थित रही ।अंत में भारत माता की आरती करके कार्यक्रम का समापन किया गया।





