कृपाल नगर कोहका में अवैध प्लाटिंग पर की गई कार्रवाई, मार्ग संरचना को हटाकर, मुरूम की गई जब्ती, रजिस्ट्री रोकने लिखा जाएगा पत्र

शेयर करें

भिलाईनगर। विशेष दस्ता, तोड़फोड़ दस्ता एवं वैशाली नगर कार्यालय जोन की टीम ने अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की, कृपाल नगर में अवैध प्लाटिंग के उद्देश्य से मुरूम एवं निर्माण तथा विध्वंस के मटेरियल से मार्ग संरचना एवं जमीन को प्लाटिंग के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा था! लगभग एक एकड़ के प्लॉट में मार्ग संरचना के लिए मुरूम एवं चूना मार्किंग की गई थी! जिस पर अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वैशाली नगर के कृपाल नगर क्षेत्र अंतर्गत अवैध प्लाटिंग व अनाधिकृत रूप से तैयार किए गए मार्ग संरचना को जेसीबी से हटाया गया और मौके से 10 ट्रिप मुरूम की जब्ती की गई। निगम भिलाई द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग पर लगाम कसने हेतु कार्यवाही की जा रही है। कृपाल नगर कोहका सड़क 5ए के समीप वृहद स्तर पर अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने एक जेसीबी, दो हाइवा के साथ निगम की राजस्व विभाग एवं तोड़फोड़ दस्ता की टीम स्थल पर पहुंची और कृपाल नगर में हो रहे अवैध प्लाटिंग की रोकथाम करने मार्ग संरचना को ध्वस्त किया गया साथ ही मुरूम की जब्ती की गई।

निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने भिलाई निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा, अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जोन आयुक्तों को दिए हैं, आयुक्त के निर्देश के पालन में विशेष दस्ता के नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि एवं जोन आयुक्त जोन क्रमांक दो पूजा पिल्ले के द्वारा अवैध रूप से जमीनों को विभक्त कर प्लाटिंग करने के उददेश्य से बनाए मार्ग संरचना एवं चूना लाईनिंग को हटाने की कार्यवाही की गई है। विशेष दस्ता के नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि ने बताया कि रजिस्ट्री रोकने रजिस्ट्रार को पत्र भी लिखा जाएगा! विशेष दस्ता में शामिल सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग, विशेष दस्ता की टीम एवं तोड़फोड़ दस्ता का अमला मौके पर पहुंचा और अवैध प्लाटिंग पर करवाई की। अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही के दौरान उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, तोड़फोड़ दस्ता के चैतू, कन्हैया यादव, राजेश एवं मंगल इत्यादि मौजूद रहे!

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • September 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत कर रही है। इसी…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
    • September 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री माझी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *