कोरोना गाइड लाइन को भूले लोग, निगम ने 50 लोगो से 3500 रुपए का लगाया जुर्माना।

शेयर करें

मास्क नहीं लगाने पर 50 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई:

दुर्ग । तीसरी लहर की आशंका से निगम सक्रिय, आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर आज भी निगम टीम ने बिना मास्क के लोगो पर जुर्माना की कार्रवाही जैसे मार्केट क्षेत्र और नया बस स्टेण्ड में की गई।लोग कोरोना गाइड लाइन की पालना करने के प्रति गंभीर नहीं है।न तो सामाजिक दूरी के नियम की पालन कर रहे हैं, न मास्क लगा रहे हैं। ऐसे में निगम ने नियम तोडऩे वालों के खिलाफ अब सख्ती से कार्रवाई करने लगी है। बिना मास्क के 50 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। निगमायुक्त श्री मंडावी ने बताया कि गाइड लाइन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ निगम की दो टीम बनाई गई है। निगम द्वारा बिना मास्क के शहर में धड़ल्ले से घूमने वाले लोगो पर चलानी कार्रवाई की जा रही है। निगम अभियान को निरन्तर जारी रखेगी बिना मास्क के लोगो को सख्ती से कार्रवाई करते हुए बाजार विभाग और स्वस्थ्य विभाग के टीम ने इंद्रिरा मार्केट और नया बस स्टेण्ड समेत अन्य स्थान पर सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने वाले 50 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3500 का जुर्माना लगाया गया।स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने दुकानदारों कहा कि बिना मास्क पहने दुकान व बाजार नहीं जाएं। दो गज की दूरी और मास्क के का पालन करें । इस संबंध में पहले भी पर्याप्त समझाइश दी गई थी।इस मौके पर स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, प्रभारी बाजार अधिकारी शिव शर्मा,ईश्वर वर्मा,जसवीर सिंह भुवाल,राजू सिंह, मेनसिंग मंडावी,शशिकांत यादव, भुवंदास साहू और टीम मौजद थे।

  • Related Posts

    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (National Medical Commission – NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएनएम) मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस सीटों…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अंतिम मेरिट सूची जारी, 14 जुलाई को होगी काउंसलिंग
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा) दुर्ग द्वारा ‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना’ (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *