कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का दोनो टीका है जरूरी, निगम की टीम कर रही प्रेरित

शेयर करें

भिलाई । कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीन का टीका लगाना जरूरी है, इसीलिए भिलाई निगम क्षेत्र में सेकंड डोज नहीं लगाने वाले व्यक्तियों को फोन कर सेकंड डोज लगाने के लिए अपील किया जा रहा है ताकि संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित किया जा सके। भिलाई निगम क्षेत्र के 42 हजार ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने सेकंड डोज का समय होने के बाद भी नहीं लगाया है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने का लक्ष्य बनाकर कार्य करने निगम अधिकारी कर्मचारियों को दिए है। इसी के तहत आज से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं सेकंड डोज नहीं लगाने वाले व्यक्तियों की जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली सूची से फोन करके उनके घर के पता की जानकारी ले रहे है, साथ ही जिन्होंने सेकंड डोज लगा लिया और कोविड सर्टीफिकेट मिलने में कोई परेशानी आ रही है तो उनका, नाम, मो. नं. टीका केन्द्र की जानकारी लेकर सर्टीफिकेट की समस्या का निराकरण कर रहे है।
अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं टीकाकरण के नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने आज निगम के सभागार में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेकर सेकंड डोज नहीं लगाने वाले नागरिकों को फोन कर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कोविड का दोनो टीका लगाकर स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते है। कोविड का दूसरा टीका लगाने की अपील करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग से मिली मोबाइल नंबर की सूची से हितग्राही को फोन कर उसके घर के पते की भी जानकारी ली जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि किस क्षेत्र के नागरिकों ने कोविड का दूसरा टीका नहीं लगाया है उसके अनुसार टीकाकरण केन्द्र बनाने में सहुलियत होगी। इसके अलावा जिन लोगों ने कोविड का दूसरा टीका लगवा लिया है और उन्हें सर्टीफिकेट प्राप्त नहीं हो रहा है ऐसे लोगो से उनका नाम, मोबाइल नं. तिथि और टीकाकरण केन्द्र की जानकारी लेकर सर्टीफिकेट लेने में आ रही तकनीकी समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply