कुम्हारी । शाकंभरी जयंती के अवसर पर ने कुम्हारी जिला दुर्ग नगर ईकाई मरार समाज द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मां शाकंभरी की पूजा अर्चना किया गया मरार समाज के द्वारा विश्व कल्याण हेतु हवन यज्ञ व महापूजन किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान पुनीत राम पटेल संरक्षक मरार समाज रायपुर राज द्वारा सभा को संबोधित किया गया उन्होंने कहा कि आज समाज इस जयंती के माध्यम से एकत्रित हो रहा व समाज मजबूत बनता जा रहा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समाज की उन्नति में सहयोग देना चाहिए। वह प्रत्येक नारीशक्ति को भी बराबरी का सहयोगी देना चाहिए।
समाज को यह उत्सव पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाने पर उन्होंने शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी। मंच पर विराजमान कुम्हारी मरार समाज के नगर संरक्षक रामनारायण पटेल, प्यारे लाल पटेल, जितेंद्र पटेल पर विराजमान पर विराजमान रहे न्यू कुम्हारी नगर समाज के युवा अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल ने भी सामाजिक बंधुओं को शुभकामनाएं दिया उन्होंने कहा कि हमें सदैव जयंती के अवसर पर समाज उन्नति के अवसर पर योजना बनाना चाहिए वरिष्ठ सुनील पटेल ने कहा कि समाज की उन्नति व दृष्टिकरण ही प्रत्येक व्यक्ति का लक्ष्य होना चाहिए समाज का प्रत्येक व्यक्ति आर्बत आत्मनिर्भर बने। और इस ओर सभी वरिष्ठो को प्रयासरत होना चाहिए।
कार्यक्रम के सभी व्यक्तियों व माताओं द्वारा अपना अपना परिचय देते हुए मां शाकंभरी की जय हो पूरा सभा गुंजायमान होता रहा। कार्यक्रम में पवन पटेल, विनोद पटेल, धर्मेंद्र पटेल, तिजया पटेल, रूखमणीपटेल, चमेली, दीपिका, उर्मिला, कुमारी, दामिनी, पार्वती, प्रमिला, जमुना, योगिता व समाज के माताएं एवं बहने उपस्थित रहे आभार व्यक्त युवा अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल द्वारा किया गया।














