खैरागढ़ उप चुनाव16 अप्रैल को सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य होगा प्रारंभ

शेयर करें

राजनांदगांव // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़  उप निर्वाचन 2022 के मतगणना के संबंध में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल 2022 को सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में प्रारंभ होगा। जिसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह 6 बजे से ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और मतगणना की पूरी तैयारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के महत्वपूर्ण कार्य में सौंपे गए दायित्वों का सभी अधिकारी निर्वहन गंभीरतापूर्वक करें। डाक मतपत्र एवं सर्विस वोटर्स के मतपत्र एकत्रित कर मतगणना कार्य, टेबुलेशन से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य सुचारू रूप से होने चाहिए। मतगणना हाल में जिनकी भी ड्यूटी लगी है, वे मोबाईल लेकर नहीं जाएंगे। उन्होंने मतगणना के महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्ट्रांग रूम से ईवीएम को सुरक्षित लाने तथा सुरक्षित वापस ले जाने के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर कम्प्यूटर, टेलीफोन, इंटरनेट कनेक्शन, फैक्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर जाली लगाना, टेबल-कुर्सी की व्यवस्था की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर चाय, नाश्ता, भोजन एवं पेयजल समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत की व्यवस्था के साथ ही जनरेटर रखे। लाईट, फोटोकापी मशीन, टीवी आदि की संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थल एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिन्हा ने मतगणना स्थल में बनाए गए मीडिया सेन्टर में की जा रही व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। मतगणना कार्य में लगे अधिकायिों-कर्मचारियों को पास जारी कर दें।  मतगणना स्थल में स्मार्टवॉच भी प्रतिबंधित है। मतगणना स्थल की हर गतिविधि की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाएगी। उन्होंंने गर्मी को ध्यान में रखते हुए रिजर्व टीम भी रखने को कहा। उन्होंने अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस सेफ हाऊस की भी व्यवस्था करें। मतगणना स्थल में साफ-सफाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग ऑफिसर लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply