छत्तीसगढ़ में खादी को मिलेगी नवचेतना: खादी बोर्ड अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने किया कुंवरगढ़ उत्पादन केंद्र का निरीक्षण

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने रायपुर जिले के कुंवरगढ़ स्थित खादी उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की उत्पादन स्थिति, मशीनों की कार्यक्षमता, कारीगरों की संख्या, उत्पादों की गुणवत्ता एवं विपणन व्यवस्था की समीक्षा की।

श्री पांडेय ने कहा, कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को खादी से जोड़ा जाए और इसे एक सशक्त ग्रामीण उद्योग के रूप में स्थापित किया जाए। उन्होंने खादी उत्पादों की ब्रांडिंग, नवाचार और विपणन को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री पांडेय ने केंद्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। खादी बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भविष्य में केंद्र को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर उत्पादन क्षमता और रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी।

  • Related Posts

    स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    • July 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से बस्तर जिले…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट
    • July 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    और पढ़ें