कवर्धा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुर्ग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन दिनांक 3 व 4 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर कवर्धा में आयोजित हुआ है जिससे दुर्ग, कवर्धा, बेमेतरा, से विभाग ,जिला, विकासखण्ड,नगर, उपनगर के 250 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन विभाग संघचालक डॉ रामस्वरूप शर्मा ,विभाग कार्यवाह पूर्णेन्द सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया इस दौरान प्रदेश के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए विभाग प्रचार प्रमुख बोधिराम निषाद ने बताया कि दो दिवसीय बैठक शाखा , शारिरिक व बौद्धिक के वार्षिक कार्यक्रम की समीक्षा के साथ संघ द्वारा संचालित कार्यो , के दृढ़ीकरण के विषय पर भी विस्तार से बातचीत होगा।















