कवर्धा घटना पर हिन्दू संगठनो ने मांगी न्यायोचित कार्रवाई, राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें

गुंडरदेही। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में ध्वज लगाए जाने के नाम पर हिंदू मुस्लिम समुदाय के बीच हुए दंगे उसके बाद किए जा रहे पुलिस कार्रवाई पर उंगली उठाते हुए समस्त हिंदू संगठनो ने न्याय उचित कार्रवाई की मांग की है और कहा कि वहां पर कवर्धा में पक्षपातपूर्ण ढंग से प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है जिसका हम सब विरोध करते हैं ऐसे सांप्रदायिक दंगों और विवाद को लेकर प्रशासन द्वारा सामंजस्य बैठाकर सभी पहलुओं को ध्यान में देते हुए कार्रवाई करना चाहिए परंतु यहां पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है ने उचित कार्रवाई की मांग लेकर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। हिंदू संगठनो न मांग किया है ।


कवर्धा जिले में ध्वज लगाया जाने के विषय को लेकर एक वर्ग विशेष के द्वारा हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं के साथ बुरी तरह मारपीट किया गया है जिससे अनेक हिंदू समाज के लोग घायल हुए हैं उसके पश्चात भी पुलिस द्वारा हिंदू समाज के ऊपर लाठीचार्ज किया गया है जबकि दुुसरे वर्ग के द्वारा द्वारा हथियारों का खुलकर प्रयोग किया गया है और नियम कानून को तोड़ते हुए पुलिस बल पर ही पथराव किया गया है और थाने का घेराव करके शासन प्रशासन को बंधक बनाने का प्रयास किया गया है और कवर्धा के शासन प्रशासन द्वारा हिंदुओं के विरुद्ध ही राजनीतिक दबाव में आकर एक पक्षी कार्रवाई की जा रही है ।जिससे दोषी अपराध करके भी बच रहे हैं ऐसे विषयों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई न कर उचित कार्रवाई करना चाहिए ताकि सभी धर्म सभी सभी समुदाय का विश्वास शासन और प्रशासन पर बना रहे।


समस्त हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है कि हिंदू समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।

  • Related Posts

    सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन के अनुरूप शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के घर के नजदीक, सरल, पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा…

    और पढ़ें
    मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जब अवसर और सहयोग साथ मिले तो मेहनत को नई दिशा मिलती है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पाराघाटी की श्रीमती रजनी केरकेट्टा की कहानी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *