कांग्रेस ने 3 वर्ष में जनता को दिया धोखा नगर में विकास कार्य ठप: लाभचंद बाफना

शेयर करें

जामुल। भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद चुनाव में वार्ड 7, 14 और 18 में चुनाव बैठक किया गया । इस बैठक में चुनाव प्रभारी लाभचंद बाफना , नीलू शर्मा और नवीन मार्कण्डेय और सावला राम डाहरे शिव चंद्राकर और रेखराम बंछोर और मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मनीष साहू, जोगेश्वर सोनी उपस्थित रहे । लाभचंद बाफना ने कहा की कांग्रेस की है 3 साल की सरकार जो घोषणा पत्र में 36 वादे किए थे वह अभी धरातल पर नहीं उतरा है और ना ही उतरेगा ।

जामुल में विभिन्न समस्याओं का समाधान नगर पालिका में कांग्रेश के शासन द्वारा नहीं किया गया । पूर्व में जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रत्येक निकाय में राशि विकास हेतु दिया गया था उसे भी कांग्रेस की सरकार आते ही तुरंत वापस ले लिया । प्रदेश के सरकार के कारण आज किसान बारदाने के लिए तरस रहे । अपनी घोषणा में 2500 रुपये धान खरीदी का झांसा देकर किसानों को छला है साथ में इस सरकार के आने से प्रदेश में किसानों में कर्ज के कारण आत्महत्या कर रही है । यहां की वर्तमान सरकार से नाखुश है ।

नीलू शर्मा ने कहा वर्तमान में कुछ दिन पहले प्रदेश का मुखिया जामुल नगर में आगमन था जिन्होंने 3 दिन में नंदिनी रोड़ को बनाने का आश्वासन दिया आज 20 दिन हो गया वह प्रारंभ नहीं किया गया । बेरोजगारों को ₹2500 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है । पूर्व कांग्रेसी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में प्रत्येक घर शुद्ध पेयजल देने का वादा किया था पानी लोगों को आज तक नही पहुँच पाया ।

स्थानीय लोगों के आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में बेरोजगारी से हटाने के लिए नौकरी दिलाएंगे जो वर्तमान तक नहीं दिलाया । युवालोग बेरोजगार घूम रहे हैं । जामुल नगर में अस्पताल की सुविधा और सड़क, पानी की अनेक असुविधा है जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है । भाजपा की बैठक मे अनेक लोग उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें
    जामुल नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की अहम संगठनात्मक बैठक
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल ।। जामुल नगर पालिका एवं भिलाई-चरौदा नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *