कलेक्टर ने धान उर्पाजन केन्द्रों का किया निरीक्षण, धान का उठाव शीघ्रता से करे

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने धमधा विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत नारधा, मुरमंुदा तथा अहिवारा में धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर महेश राजपूत, खाद्य अधिकारी सी.पी. दिपांकर के साथ विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान उपार्जन संबंधी आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राम पंचायत नारधा में सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान उपार्जन केन्द्र में निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक शेखर सिंह कश्यप ने बताया कि कुल 1619 किसान पंजीकृत है जिसमें कुल किसान 1491 किसान लाभान्वित हो रहे। मोटा, पतला तथा सरना मिलाकर कुल 76882.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।  

जिसमें 59980 क्विंटल धान उठाव हो चुका है शेष धान 16902.40 क्विंटल का डीओ जारी किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मुरमुंदा में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को समिति प्रबंधक प्रमोद रामटेके ने बताया कि कुल पंजीकृत किसान 699 में से 663 किसानों ने धान बेचा है। शेष 36 किसानों का टोकन जारी किया जा चुका है। उक्त धान खरीदी केन्द्र में कुल 34529.20 क्विंटल धान बेचा गया शेष 9859.20 क्विंटल धाान का डीओ जारी किया गया है। अहिवारा स्थित धान उपार्जन केंद्र में कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक देवेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि

इस केन्द्र मे  1108 पंजीकृत किसान है जिसमें 1033 किसानों का धान उठाव हो चुका है। शेष 75 किसानों का डीओ जारी किया गया है। कुल 64542 क्विंटल धान खरीदा गया। जिसमें 51980 क्विंटल उठाव हो चुका है। तथा शेष 12562.40 क्विंटल धान का डीओ जारी किया गया है। 1-2 दिन के भीतर धान उठ जाएगा। कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर महेश राजपूत को कहा कि डीओ जारी करने के उपरांत जांच करे तत्पश्चात् धान उठाव का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply