कलेक्टर और एसपी ने किया केंन्द्रीय जेल का निरीक्षण

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज जिला केंद्रीय जेल दुर्ग का तड़के सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के दल द्वारा जेल के सभी बैरक की जांच पड़ताल की गई। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित सामग्री मोबाइल, सिम, उस्तरा, ब्लेड, चाकू, जैसे हस्तनिर्मित औजार, इस्तेमाल किया हुआ चिलम, बीड़ी, सिगरेट, अनावश्यक खाने की वस्तु आदि बरामद किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला द्वारा जेल अधीक्षक सहित जेल के अधिकारियों व कर्मचारियों को हमेशा सजग होकर ड्यूटी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई।

जेल निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, एसडीएम मुकेश रावटे, सीएसपी चिराग जैन, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, श्री गुरुदत्त पंचभाये, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply