कचांदुर शासकीय अस्पताल से दुर्ग तक के लिए चलेगी सिटी बस

शेयर करें

भिलाई // चन्दुलाल चंद्राकर मेमोरियल शासकीय मेडिकल काॅलेज एवं हास्पिटल कचांदुर दुर्ग में इलाज हेतु आने वाले मरीजो व उनके परिजनो के तथा पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने जिला अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी नगर निगम भिलाई ने बस सेवा प्रारंभ किया है, जो दिन में दो फेरा करेगी।

दुर्ग बस स्टेण्ड से प्रातः 9 बजे रवाना होकर 10 बजे हास्पिटल कचांदुर पहुॅचेगी और 12 बजे हास्पिटल से प्रस्थान कर 1 बजे दुर्ग बस स्टेण्ड आगमन होगा. उसी दिन दुसरा फेरा दोपहर 2 बजे दुर्ग बस स्टैंड से प्रस्थान कर 3 बजे कचांदुर हास्पिटल पहुॅचने के पश्चात 4 बजे हास्पिटल से निकल कर 5 बजे सायं को दुर्ग बस स्टेण्ड पहुॅचेगी। सिटी बस अपने फेरे के दौरान दुर्ग बस स्टेण्ड से प्रस्थान कर मालवीय चौक दुर्ग, नेहरू नगर चौक भिलाई, सूर्यामाॅल चौक जुनवानी, अवंति बाई चौक कोहका, रूंगटा काॅलेज, सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद मार्ग से होते हुए चन्दुलाल चंद्राकर हास्पिटल कचांदुर पहुॅचेगी तथा वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

कचांदुर का शासकीय हास्पिटल शहर से दुर होने के कारण वहाॅ इलाज के लिए आने वाले मरीज व उनके परिजनों तथा वहाॅ अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को आने जाने में परेशानी उठाना पड़ रहा था। सिटी बस के प्रारंभ हो जाने से लोगो को आवागमन में सुविधा रहेगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply