मकान निर्माण के लिए बिल्डिंग मैटेरियल सड़क पर बिखेरा, नाली भी किया जाम, नाली के ऊपर चौकीदार के लिए बना रहा था कमरा, पूरे सड़क पर बहने लगा पानी, निगम ने अतिक्रमण हटाकर सामग्री किया जब्त

शेयर करें

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 शिवाजी चौक के समीप मॉडल टाउन क्षेत्र में एक मकान निर्माण करने वाले व्यक्ति के द्वारा मकान निर्माण करने के लिए सड़क पर बिल्डिंग मैटेरियल बिखेर दिया गया, नाली में 5 मीटर तक मुरूम डालकर पूरे नाली को जाम कर दिया, यही नहीं मकान के सामने घर पर चौकीदार रखने के लिए नाली के ऊपर चौकीदार के लिए कमरा निर्माण भी कर रहा था, जिससे मॉडल टाउन क्षेत्र में नाली से पानी का बहाव पूरी तरह रुक गया, पूरे सड़क पर गंदगी मच गई, लोगों को आवागमन में खासी परेशानी होने लगी, सीवरेज का पानी भी चोक होने की नौबत आ गई, समीपस्थ घरों के टॉयलेट के पानी ऊपर आने लगे! इन सभी की शिकायत निगम से की गई और मामला संज्ञान में आने पर स्पॉट में पहुंचकर निगम ने पूरे बिल्डिंग मटेरियल सामग्री को जब्ती किया तब जाकर नाली की निकासी सुदृढ़ हो पाई और नाली का प्रवाह ठीक हो पाया!

बता दें कि शिवाजी चौक के पास दरअसल एक निर्माणकर्ता द्वारा मकान निर्माण किया जा रहा था इस दौरान मकान के निर्माण से संबंधित बिल्डिंग मटेरियल सड़क पर फैला दिया, जब निगम ने सड़क बाधा शुल्क के लिए निर्माणकर्ता के पास अपने निगम कर्मचारी को भेजा तब निर्माणकर्ता ने शुल्क जमा करने से साफ इनकार कर दिया! तब कर्मचारी ने यह समझाइश दी की सामग्री फौरन हटा ले गए परंतु निर्माणकर्ता द्वारा सामग्री नहीं हटाने पर आज नेहरू नगर के जोन आयुक्त मनीष गायकवाड के निर्देश पर तोड़फोड़ दस्ता एवं विशेष दस्ता की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की! उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने इन सभी मामलों पर त्वरित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं इसी के परिपालन में लोगों के सार्वजनिक हित को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है! आज की कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू एवं शरद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना तथा राजेश गुप्ता इत्यादि कर्मचारी मौजूद थे!

  • Related Posts

    नुआखाई हमारी कृषि संस्कृति, अन्नदाता के परिश्रम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व : मुख्यमंत्री
    • October 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के केंद्र में…

    और पढ़ें
    33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन से 16 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत
    • October 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर विद्युत सुविधाएं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *