कुम्हारी ।। छत्तीसगढ़ में मरार समाज का चुनाव होना है जिसमे प्रदेश अध्यक्ष के लिए जितेन्द्र पटेल ने नामांकन दाखिल करने के पश्चात कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास ही मेरा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत करने हेतु शासन को पहल कराना व नई योजनाएं लागू करना होगा जिससे मरार समाज प्रथम स्थान पर रहे।
रामगुल्ली पटेल ने कहा कि समाज के प्रत्येक योग्य व्यक्ति को समाज नेतृत्व हेतु अवसर प्रदान करना व समाज के विकास हेतु हरसंभव प्रयास करना। नामांकन के समय लेखेन्द्र पटेल, प्रमोद पटेल, सेवक राम, पचकौड़ पटेल, सुनील, मनोज, विनोद, पी एल पटेल, नारायण पटेल, पवन पटेल, शंकर पटेल, पंचराम, संतोष पटेल, महेश पटेल, योगेश पटेल, ईश्वर, गोलू, विक्रम, समाज के अन्य पदाधिकारी के साथ समाज के सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। निश्चित ही भारी जन समर्थन को देखते हुए जितेन्द्र पटेल जी ने अपने पैनल की जीत पर पूर्ण विश्वास जताया है।












