जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह आयोजन किया जा रहा है। जनसमुदाय तक स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रुप में प्रति वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाता है। पूर्व वर्षों में पोषण माह/पोषण पखवाड़ा में सभी सहयोगी विभागों एवं डेव्हलपमेंट संस्थाओं का सक्रिय एवं परिणाममूलक सहयोग प्राप्त होता रहा है।

इसी कड़ी में इस वर्ष भी पोषण माह के प्रभावी, सुचारु एवं परिणाममूलक आयोजन तथा गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों, स्वंय सेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी, युवोदय स्वंयसेवको, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरु युवा केन्द्रों, नेशनल कैडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

विभिन्न सहयोगी विभागों के मैदानी अमले के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए जिला/विकासखण्ड में ग्राम स्तर पर सभी केन्द्रों में पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान निर्धारित दैनिक गतिविधियों के कलैण्डर अनुसार मुख्य रुप से एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी, समग्र पोषण थीम्स पर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply