दुर्ग // अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के जेवरा मंडल के ग्राम सिरसा-खुर्द के साजा-राउत मंदिर के पीछे धान खरीदी केंद्र परिसर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में जिला नेतृत्व के आदेशानुसार भाजपा मंडल द्वारा नवीन सदस्यता अभियान के तहत एक-दिवासीय कार्यशाला का आयोजन अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यशाला में पूर्व कैबिनेट मंत्रि जागेश्वर साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंडल प्रभारी विनायक नातू, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र राजपूत, भाजयूमो मंडल अध्यक्ष शीतल साहू, ग्राम सरपंच बोडेगांव प्रतिभा देवांगन, मंडल महामंत्री पूर्णिमा यादव, लक्ष्मी कुंभकार, भोला कुंभकार बलदेव निषाद, ललित कुमार देशमुख, नरसिंह धनकर, पूनम तिवरी सहित बूथ-अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता लगभग 50 से 55 की संख्या में आयोजित कार्यशाला में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।












