जेसीसीजे के दुर्ग संभाग युवा इकाई अध्यक्ष ईश्वर ने संभाला मोर्चा

शेयर करें

भिलाई // छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ – जे (जेसीसीजे) की चुनावी तैयारियों ने इन दिनों राष्ट्रीय दलों के भी होश उड़ा दिए हैं। जेसीसीजे में लोगों के पार्टी प्रवेश कराने से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के साथ ही चुनावी बैठकों और सभाओं का दौर भी लगातार जारी है। वहीं पार्टी के दुर्ग संभाग युवा इकाई के अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय फुलफार्म में हैं।

ईश्वर उपाध्याय ने इस बारे में बताया कि, इस बार छत्तीसगढ़ सरकार बनाने में जेसीसीजे निर्णायक भूमिका निभाएगी। इसके लिए हर स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी मैराथन बैठक का दौर चला। वार्ड-16 शिवपुरी जामुल, वार्ड-15 बानबरद बस्ती अहिवारा व विश्राम गृह अहिवारा में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जेसीसीजे दुर्ग संभाग युवा अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय व विधानसभा प्रभारी ऋषि टंडन उपस्थित रहे।

इस दौरान बूथ कमेटियों का गठन, पन्ना प्रभारियों की नियुक्ति, प्रचार- प्रसार में तेज़ी लाने, बूथ स्तर पर नए सदस्यों का प्रवेश कराने, विभिन्न दलों के नेताओं के क्रियाकलाप व रणनीति पर नज़र रखने, पार्टी के चुनाव चिन्ह को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने, चुनाव संचालन हेतु सभी ब्लॉकों में चुनाव कार्यालय शुरू करने, ब्लॉक स्तर पर चुनाव संचालन हेतु कमेटियों का गठन करने, पार्टी द्वारा जारी किए गए शपथ पत्र (घोषणा पत्र) को घर-घर पहुँचाने, बूथ चलो अभियान की तैयारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी व पन्ना प्रभारियों की होने वाली ट्रेनिंग समेत विभिन्न विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न स्थानों पर कुल 278 नये सदस्यों को अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष खेमचंद जैन के नेतृत्व में दुर्ग संभाग युवा इकाई अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय व विस प्रभारी ऋषि टंडन ने गुलाबी गमछा पहनाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।

ईश्वर उपाध्याय ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में भिलाई-3 व चरोदा के भी प्रत्येक वार्ड में बैठक की जाएगी। पहली बैठक भिलाई-3 चरोदा नगर निगम के अंतिम वार्ड , वार्ड – 40 गनियारी में आयोजित की जाएगी, जहां सैकड़ों लोग पार्टी प्रवेश करेंगे और यह क्रम निरंतर पूरे निगम क्षेत्र में जारी रहेगा। वार्ड व पंचायत स्तर के बैठक पूर्ण होने के पश्चात बूथ कमेटियों की सूची जारी की जाएगी ।

पार्टी प्रवेश करने वालों मेंमनोज नायक ,सूरज खुटेल, पंकज टंडन, शुभम जोगी, गौरव महिलांग, सूरज ढिंढे, दीपक टंडन,सागर बंजारे,निक्की बंजारे,यशवंत जोगी, प्रदीप बंजारे, देवेंद्र बंजारे,प्रवीण बंजारे,गिरधर धीवर,दुआ खान,लक्ष्मण धीवर,हनुमान धीवर,योगेश सेन आदि शामिल हैं। बैठक में ऋषि टंडन,खेमचंद जैन ,पुरण सिंह चौहान,विनय साहु, चंद्र कुमार बर्मन, संजय गुरूपंच, उमेश निर्मलकर, विकास मिश्रा,अमन नारंग,निलेश मिश्रा, आशुतोष दिवेदी , राहुल निर्मलकर, हिमांशु गुरूपंच आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती मंजू भगत के नवनिर्मित पक्के आवास…

    और पढ़ें
    सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों की वास्तविक आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए आय के अपने स्थायी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply