कोमल जंघेल को जिताने जितेंद्र वर्मा ली कार्यकर्ताओं की बैठक

शेयर करें

राजनांदगांव।खैरागढ़ उपचुनाव के मतदान की तारिख नजदीक आ रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बैठकों का दौर चालू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा ने खैरागढ़ शहर मण्डल के शक्तिकेन्द्र दिलीपपुर के ग्राम कातलवाही में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी फतह की रणनीति तैयार की और भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को भारी बहुमतों से जिताने का संकल्प लिया। जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ रही है। खैरागढ़ शहर मण्डल के चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री एवं अपराजित योद्धा बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में चुनाव प्रचार कर रहे जितेंद्र वर्मा ने भी कमल खिलाने का आव्हान करते हुए कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। जिससे कार्यकर्ताओं में जोश उमड़ पड़ा है। कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। बैठक में भानुप्रताप वर्मा, प्रदुम वर्मा जतिराम वर्मा, रूपकुमार वर्मा, बिसाऊ राम वर्मा आनंद राम वर्मा अनिरुद्ध वर्मा घनश्याम वर्मा नरेश वर्मा खेमलाल वर्मा महेश वर्मा,गेंदलाल वर्मा नोहरी वर्मा ओम प्रकाश वर्मा मनहरण यादव जितेंद्र यादव राजू यादव अर्जुन सेन ढेलु साहू राजकुमार वर्मा बहुत सारे मातृशक्ति कार्यक्रम में उपस्थित थे श्रीमती केवरा साहू ललिता वर्मा ललिया साहू,राधा वर्मा कविता वर्मा, कमलेश्वरी वर्मा ,भगवंतीन वर्मा गुलेश्वरी वर्मा, रेशमी यादव छनेश्वरी वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply