मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत जामुल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,नगर पालिका अध्यक्ष ठाकुर एवं उपाध्यक्ष सुनीता ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

शेयर करें

जामुल l नगर पालिका जामुल में आज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जो कि मोबाईल मेडिकल युनिट में चिकित्सकों के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जामुल नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराकर शिविर का शुभारंभ किया। नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि बेहतर स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है। आज के भौतिकवाद जीवन शैली के कारण हर व्यक्ति किसी न किसी रोग से पीड़ित है। समय पर स्वास्थ्य परीक्षण नहीं होने से यही छोटे रोग बड़े हो जाते हैं जिससे आर्थिक नुकसान तो होता ही है। शारीरिक परेशानी, पारिवारिक समस्या भी हो जाती है। इसीलिए वर्तमान समय में शारीरिक परीक्षण जाच आवश्यक है स्वस्थ जीवन ही स्वस्थ समाज राष्ट्र का निर्माण में अपनी सहभागिता देती है। आम जनता से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाये और मैं अपने परिषद के सभी सम्मानीय सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से भी अपील करता हूं कि अपने वार्ड के सभी आम लोगों को सूचित करें ताकि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके यह शिविर जामुल के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आगे भी लगता रहेगा। इसका प्रचार-प्रसार पूरे पालिका क्षेत्र में होना चाहिए । स्वास्थ्य शिविर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र नायक, वार्ड पार्षद सीमा यादव, पार्षद गण रामप्यारी वर्मा, तिलेश्वर देवांगन, खम्हन ठाकुर, संजय देशलहरा, सहायक अभियंता, दिनेश नेताम, उपअभियंता ए.के. लोहिया, मेडिकल टीम आम जनता के साथ फिल्म “पिपली लाईव” के नायक ओंकार दास मानिकपुरी उर्फ नत्था विशेष रूप से उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply