जामुल थाना अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) का संचालन करने वाले आरोपियों को जामुल पुलिस एवं ACCU दुर्ग की टीम ने धर दबोचा –

शेयर करें

जामुल ।। दुर्ग पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक युद्ध नशे के विरूद्व चलाये जा रहे सकंल्प अभियान के तहत सूखा नशा पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देश जारी किया गया है। इसी तारतम्य में दुर्ग पुलिस के द्वारा जिले में नशा के सौदागरो शिकंजा कसने हेतु कार्यवाही की जा रही है ।

23 अगस्त को मुखवीर सूचना मिली कि 02 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) का खुर्सीपार से शंकर नगर जामुल की ओर अपने चार पहिया वाहन सिल्वर रंग की डस्टर कार से परिवहन कर रहे है कि सूचना से थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय एवं निरीक्षक तापेश नेताम प्रभारी ACCU के नेतृत्व में थाना जामुल एवं ACCU की संयुक्त टीम गठित कर रवाना किया गया ।

मुखबीर सूचना अनुसार एस एस अस्पताल शंकर नगर, थाना जामुल अंतर्गत सिल्वर रंग की डस्टर कार क्रमांक CG 10 NC 9998 को रोककर चेक करने पर 02 व्यक्तियों के पास से मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) एवं चिटटा बिक्री हेतु इलेक्ट्रानिक तराजू एवं वाहन में रखे चाकू बरामद किया गया है आरोपियो के द्वारा घटना में उपयोग की जा रही वाहन कार क्रमांक CG 10 NC 9998 को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर NDPS Act की धारा 21 (ख), 22 एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनो आरोपी रोशन कुमार साव एवं दीपक गुप्ता को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक मुरलीधर कश्यप, आरक्षक रिंकू सोनी, गुनीत राम निर्मलकर, राकेश चौधरी तथा थाना जामुल के आरक्षक अजय सिंह, गंभीर जाट, बालेन्द्र द्विवेदी, चेतमान गुरुंग, एस० दिनेश, सुनील ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply