जामुल/ तहसील स्तरीय राजस्व पखवाड़ा 16 से 31 मार्च तक

शेयर करें

जामुल/ तहसील स्तरीय राजस्व पखवाड़ा 16 से 31 मार्च तक

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार दुर्ग जिला मे 16 मार्च से 31 मार्च तक तहसील स्तरीय राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत सम्बन्धित राजस्व अधिकारी , राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रह कर संबंधित पटवारी हल्का के कृषको के राजस्व संबंधी समस्या का निदान व समस्या के निदान का मार्ग दर्शन शिविर स्थल मे किया जायेगा।राजस्व निरीक्षक नरसिंह साहू ने क्षेत्र के कृषको से अपील की है। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ उठायें।गुरुवार 18 मार्च को पटवारी हल्का न0 18 का जामुल पटवारी कार्यालय संतोषी चौक मे राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया है। जामुल क्षेत्र के किसान भाइयों से इस शिविर मे भाग ले कर अपनी राजस्व संबंधित समस्या का निदान प्राप्त करने हेतु व राजस्व संबंधी जानकारी लेने भाग लेवे।

Related Posts

117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • September 14, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार आज गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव…

और पढ़ें
मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवारजनों के साथ विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना
  • September 14, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री श्री…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *