जामुल // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर से प्राप्त आदेशानुसार नगर पालिका जामुल जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें वार्ड अनुरूप शिविर लगाये जायेगें। नागरिको के बीच की समस्याओ का समाधान जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के माध्यम से किया जायेगा।

जिसमे प्रमुख रूप से राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्वा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण, अनुज्ञप्तिया, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण तथा विभिन्न छोटे छोटे समस्याओ के काउंटर होगें। जिसका निराकरण शीध्र संभव होगा, उसके साथ ही नल लीकेज, नलो में पानी का न आना, नाली एवं गलियो की सफाई, सार्वजनिक नलो का प्लेटफार्म से पानी भरना, कचरो की सफाई व परिवहन, टूटी फूटी नालियो का मरम्मत, सड़को के गढडे पाटना, स्ट्रीट लाईन, सड़को का लाईट बंद, प्रधनमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि बैंक ऋण, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड के साथ ही मेडिकल यूनिट की टीम के भी काउंटर रहेगे। जिसमें हितग्राही अपने काम के अनुसार संबंधित कांउटर में जाकर आवेदन प्राप्त कर सकते है। यथासंभव समस्या का समाधान तात्कालिक रूप से किया जायेगा।
इस शिविर 27 जुलाई दिन शनिवार को जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन वार्ड क्र. 01, 02, 03, एवं 04 हेतु दिनांक 27.07.2024 को तरूण सांस्कृतिक मंच में, वार्ड क्र. 05, 06, 07, 09 एवं 10 हेतु दिनांक 30.07.2024 को सांस्कृतिक भवन रावणभाठा में, वार्ड क्र. 08, 11, 12, 13, 14 एवं 15 हेतु दिनांक 02.08.2024 को एसीसी मंगल भवन में, वार्ड क्र. 16, 17 एवं 18 हेतु दिनांक 06.02.2024 पूर्व माध्यमिक शाला शिवपुरी में, वार्ड क्र. 19 एवं 20 हेतु दिनांक 08.08.2024 को सामुदायिक भवन सुरडुंग में किया जावेगा l
जिसमें शिविर का आयोजन आम नागरिको के लिए किया गया है अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ उठाये ।






