जामुल से गुजरने वाले तांदुला मुख्य नहर में 25 एच.पी. का मोटर लगाकर जामुल के फिल्टर प्लांट से पाईप के द्वारा सीधे जोड़ा गया

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका जामुल में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रूप से बनाये रखने पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जा रहा है । इसके लिए नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के अथक प्रयास से जामुल पालिका क्षेत्र में भीषण गर्मी में भी आम जनता को भरपूर पानी मिल रहा है।

नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि यह प्राकृतिक परिस्थिति है कि ग्रीष्म ऋतु में भूजल स्तर पर नीचे चला जाता है और इसी ऋतु में पानी की सर्वाधिक आवश्यकता होती है । जिसे ध्यान में रखते हुए दिशा समिति जिला दुर्ग के बैठक में पेयजल के संबंध जोरदार ढंग से अपनी बात रखी थी । साथ ही जिला कलेक्टर दुर्ग से अलग से मिलकर पेयजल समस्या के संबंध में चर्चा किया था ।

जिसके परिणाम स्वरूप जामुल से गुजरने वाले तांदुला मुख्य नहर में 25 एच.पी. का मोटर लगाकर जामुल के फिल्टर प्लांट से पाईप के द्वारा सीधे जोड़ा गया। जिसमें पानी सीधे फिल्टर प्लांट में जाने से नलों के धार में तेजी आयेगी । और पूरे जामुल के जनता को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा ।

नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि जामुल की आबादी बहुत बढ़ गई है और जहां पाईप लाईन नहीं पहुंचा है या कहीं लो प्रेशर है वहां टेंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति किया जा रहा है ।

फिल्टर प्लांट में नये पाईप कनेक्शन के समय पार्षद दीपक गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, उप अभियंता सचिन भागवत, वेदांत वर्मा सहित विद्युत विभाग के रवि चैहान, जल कार्य विभाग के दयालु जंघेल सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे । 

  • Related Posts

    बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • July 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक परिणाम अब गांव-गांव में स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से…

    और पढ़ें
    चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // चिंतन शिविर 3.0 का उद्देश्य शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी, आधुनिक, पारदर्शी और जनहितैषी बनाते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के लिए दूरदर्शी नीति-निर्माण की मजबूत आधारशिला तैयार करना है।…

    और पढ़ें