जामुल पालिका में पीआईसी बैठक सम्पन्न , 06 करोड रू. के विकास कार्य शीघ्र ही होगा प्रारंभ

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका जामुल क्षेत्र में 06 करोड रू. के विकास कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। पीआईसी की बैठक 22 नवंबर को नगर पालिका परिषद कार्यालय आयोजित किया गया था । जिसमे न.पा. अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से विकास कार्यो के लिए निविदा में प्राप्त दरों का अनुमोदन किया गया। विकास कार्यो के संबंध में श्री ठाकुर ने बताया जामुल पालिका क्षेत्र में शासन के विभिन्न मदो से सभी प्रकार के कार्य होंगे।

जिसमें 02 करोड 50 लाख रूपये के लागत से पालिका क्षेत्र में पाईप लाईन का विस्तार किया जायेगा, 80 लाख रूपये के लागत से नाला एवं नाली निर्माण, 40 लाख रूपये के लागत से सीसी रोड, 17.50 लाख रूपये के लागत से लाईनिंग प्लाटेंशन कार्य, 33 लाख रूपये के लागत से पेवर ब्लाॅक, 09 लाख रूपये के लागत से बीटी रोड, 58 लाख रूपये के लागत से पाथवे निर्माण कार्य, 15 लाख रूपये के लागत से सड़क संधारण, 25 लाख रूपये के लागत से ठोस अपशिष्ठ प्रबंध हेतु मणीकंचन केन्द्र निर्माण, 11 लाख रूपये के लागत ट्रेक्टर सह हाईड्रोलिक ट्राली क्रय हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया ।

श्री ठाकुर ने बताया कि नगर पालिका जामुल में विधायक निधि के 30 लाख रूपये लागत से विद्युत पोल एवं शिशु मंदिर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य होगा। अध्यक्ष निधि से अतिरिक्त कक्ष निर्माण चबुतरा शौचालय शेड निर्माण फेंसिंग कार्य बाउंड्रीवाल निर्माण सीसी रोड कार्य हेतु 30 लाख से सम्पादित होगा। इसके साथ ही साथ ही हमारे परिषद के सदस्यों के अनुशंसा अनुसार पार्षद निधि से बोर खनन, भवन संधारण, चबुतरा निर्माण, सामुदायिक मंच, बाउंड्रीवाल निर्माण, पानी टंकी, गार्डन में कुर्सी लगाने जैसे कार्य हेतु पार्षद निधि से 20 लाख की स्वीकृति प्रदान किया गया है। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा, वृध्दावस्था,विधवा पेंशन, राष्ट्रीय सहायता हेतु पात्र आवेदनो को भी स्वीकृति प्रदान किया गया।

पीआईसी बैठक में विधि एवं सामान्य प्रशासन प्रभारी अहिल्या वर्मा, लोक निर्माण प्रभारी खम्मन सिंग ठाकुर, जल कार्य प्रभारी रामदुलार साहू, राजस्व प्रभारी कविता विश्वाल, स्वास्थ एवं चिकित्सा प्रभारी शांति टंडन, खाद एवं नागरिक आपूर्ति प्रभारी चुम्मन वर्मा, शिक्षा एवं महिला बाल विकास प्रभारी सीमा यादव सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक अभियंता, उपअभियंता, राजस्व प्रभारी, सचिव सहित संबंधित विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित थें। 

  • Related Posts

    बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत पोलमपल्ली के निवासी…

    और पढ़ें
    सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय का गठन देश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। यह निर्णय ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *