जामुल पालिका में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य होगा : कोर्सेवाड़ा

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी है । क्षेत्रीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया । 15वें वित्त आयोग मद से 48 लाख रूपये लागत से बी.टी. रोड का भूमि पूजन एवं वार्ड 14 अकलोरडीह चौक में टी प्लांटेशन 39 लाख रूपये एवं वार्ड 10 में नहर पार से शीतला पुल तक 13 लाख रूपये के लागत से ट्यूबलर पोल प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण किया गया नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे नगर में हर क्षेत्र से कार्य हो रहा है ।

इसके लिए मैं हमारे विधायक को सादर धन्यवाद देता हूं और आशा करता हूं कि उनका आशीर्वाद एवं सहयोग हमेशा मिलता रहेगा । मुख्य अतिथी विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि आप लोग शीघ्र ही विकास कार्य का प्रस्ताव बनाये विकास कार्य के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी और आपके नगर पालिका में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य होगा ।

आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय ने किया । कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष सुनिता चेन्नेवार, पार्षदगण रेखराम बन्छोर, खम्हन ठाकुर, सरोजनी चंद्राकर, दीपक गुप्ता, संजय देशलहरे, अश्वनी साहू, निशा चेन्नेवार, सीमा यादव, रामप्यारी वर्मा, कविता विश्वाल, चुम्मन वर्मा, दुर्गा वैष्णव वरिष्ठ नागरिकगण जागेश्वर सोनी, हेमंत देवांगन, संजय शर्मा, उमेन्द वर्मा पालिका के अधिकारीगण सी.बी. परगनिहा, के.एन. ताम्रकार, विनोद कन्नौजिया सहित कर्मचारी गण उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    ​कुपोषण के खिलाफ – आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप और कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य…

    और पढ़ें
    पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती को नई गति दे रहा है। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती अधिक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *