जामुल ।। नगर पालिका जामुल में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विकास कार्य के भूमि पूजन के साथ अनेक विविध कार्य सम्पन्न हो रहा है। नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमि पूजन हो रहा है। वहीं मातृशक्ति के प्रतीक स्वच्छता समूहों के महिलाओं को साड़ी का वितरण भी किया गया है। साथ ही जामुल पालिका के इतिहास में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने एक नई सोच के अनुरूप पालिका कार्यालय कॅटिन (जलपान गृह) प्रारंभ करवाया।
कैंटिंन का शुभारंभ करते हुए श्री ठाकुर ने बताया कि नगर पालिका जामुल कार्यालय में लोक सेवा केन्द्र संचालित है। जहां पर आधार कार्ड बनाना, संशोधन करना त्रुटि सुधार जैसे कार्य के लिए जामुल ही नहीं अपितु दुर दराज के ग्रामीण जन भी आते हैं। जहां भीड़ अधिक होती है लोगो को कुछ समय इंतजार भी करना पड़ता है । किसी प्रकार की कठिनाई आम जनता को न हो इसलिए सुविधायुक्त जलपान गृह (कॅटिन) प्रारंभ करवाया गया है जहां संपूर्ण व्यवस्था के साथ बुजुर्ग एवं छोटे बच्चों के लिए आवश्यकतानुसार गर्म पानी, दुध भी उपलब्ध होगा साथ ही कॅटिंन में प्रतीक्षा के लिए सुविधा भी दी गई है।
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर जलपान गृह के शुभारंभ अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र नायक, सहायक अभियंता दिनेश नेताम, उप अभियंता ए.के. लोहिया, पार्षद खम्हन ठाकुर, वरिष्ठ गण लेखराम साहू, नगर पालिका के समस्त कर्मचारीगण एवं आधार कार्ड बनाने वाले हितग्राही गण उपस्थित थे ।





