जामुल नगर पालिका में 1करोड़ 50लाख रूपये का सर्व समाज मांगलिक भवन का निर्माण की सौगात

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका जामुल में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने नगर वासियों को अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में ऐतिहासिक सौगात दिया है। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि जामुल नगर में एक करोड़ पचास लाख रूपये के लागत से सर्व समाज मांगलिक भवन का निर्माण वार्ड 16 में होगा।

प्रायः यह संज्ञान में रहता है कि प्रत्येक समाज अपने लिए भवनों की मांग करते हैं और वह मांग भी पूरा हुआ है। लेकिन कोई वृहद कार्यक्रम हो तो हमें बड़े भवन की आवश्यकता होती है। इसी तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए मैं और मेरे परिषद के सभी सदस्यों ने मिलकर निर्णय लिया है कि एक भवन ऐसा होना चाहिए कि जिसमें सभी मांगलिक समाजिक कार्यक्रम हो सके। इसी लिए डेड़ करोड़ के लागत से एक भव्य व विशाल भवन का निर्माण होगा जो जामुल के सभी नगर वासियों एवं सभी समाज के लिए होगा। हमारी प्रदेश सरकार ने इस भवन के निर्माण के लिए राशि प्रदान कर दिया है। तमाम शासकीय प्रक्रिया को पूर्ण कर उक्त भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन हम सबने मिलकर किया है। अतिशीघ्र निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जायेगा।

जहां तक मेरा मानना है हमारे नगर का यह सबसे बड़ा सर्व सुविधा युक्त भव्य सर्व समाज मांगलिक भवन होगा। विकास कार्य तो हर जनप्रतिनिधी का कर्त्तव्य है। लेकिन भविष्य को देखते हुए आवश्यकतानुसार विशेष कार्य करना अपने आपको सुखद अनुभूति करता है। जिससे हर वर्ग को सुविधा एवं लाभ होता है और मैं सभी नगर वासियों को आश्वस्त करता हूं कि जैसे जैसे आम जनता सुझाव का मार्गदर्शन एवं मांग आता रहेगा वैसे ही उनके अपेक्षा के अनुसार हर सुविधा के लिए हमारे जामुल पालिका क्षेत्र में विकास होता रहेगा।

कार्यक्रम में पार्षदगण खम्हन ठाकुर, रेखराम बंछोर, दीपक गुप्ता, सीमा यादव, कविता विश्वाल, रामदुलार साहू, के.राजू, चुम्मन वर्मा, अहिल्या वर्मा, शांति टंडन, भाजपा जामुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, पूर्व नपा उपाध्यक्ष हरीश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा अन्य गणमान्य नागरिक गण सहित पालिका के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • October 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंखैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर // छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककलाओं जैसे पंडवानी, पंथी, राउत नाचा, सुवा नृत्य, कर्मा और बस्तर की…

    और पढ़ें
    दुर्ग और बस्तर क्लस्टर के लिए भिलाई स्टील प्लांट एवं एनएमडीसी लिमिटेड बने उद्योग भागीदार, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमओयू संपन्न
    • October 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल से सशक्त बनाना राज्य सरकार की…

    और पढ़ें