जामुल // भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती के अवसर पर जामुल मंडल के तत्वाधान पर मंडल अध्यक्ष बंटी प्रशांत गुप्ता के नेतृत्व में रावण भाठा वार्ड 9 बाबा साहब के तैलचित्र पर दीपक जलाकर कर l श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में चंद्र प्रकाश माण्डले ने कहा की “डॉ. बाबा साहब अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भी थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाया और समाज में व्याप्त असमानताओं को चुनौती दी। उनके विचार आज भी हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।”
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रेखराम बंछोर ने अपने उद्बोधन में कहा की वर्तमान केंद्र सरकार की भूमिका की सराहना करते हुए कहा,“भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने डॉ. अंबेडकर जी को भारत रत्न देकर उनके योगदान को यथोचित सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सामाजिक समरसता और सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी अगर समाज में कोई वर्ग पीछे रह गया है, तो उसके लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं। यह बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है l
मंडल अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहाबाबा साहब ने समाज के शोषित, पीड़ित एवं कमजोर तबके के लोगों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज जब हम बाबा साहेब को याद कर रहे हैं, तब यह आवश्यक है कि हम केवल औपचारिकताएं न करें, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारें।
कार्यक्रम पश्चात मिठाई व शरबत वितरण किया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, अश्वनी पाण्डेय, ओमप्रकाश साहु , ओमप्रकाश यादव, जगदीश देवांगन , बीआर रामटेके, अरुण यादव , देवनाथ यादव, दीपक सिंह, कुलेश्वर वर्मा , लल्लन सिंह,लेखराम पाल, रामकृष्ण साहू, संतोष ठाकुर, ,विजय राव, हरधर साहू, मेघनाथ साहू , संजय यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l






