जामुल में भगवान श्री रामचंद्र जी की होगी सोलह फीट मूर्ति का लोकार्पण

शेयर करें

जामुल // 22 जनवरी को जामुल नगर भगवामय होगा। नगर पालिका जामुल के संतोषी चौक एवं सुरडुंग में सौंदर्यीकरण के लोकार्पण के साथ भगवान राम एवं भगवान शिव के प्रतिमाओं का अनावरण भी होगा। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिस तरह 22 जनवरी को पुरा देश राम मय होगा। उसी तिथि से हमारे जामुल नगर पालिका क्षेत्र के चौक चौराहों में सौंदर्यीकरण के लोकार्पण के साथ हमारे आराध्य देव भगवान राम के सोलह फीट मूर्ति एवं भगवान शिव के वृहद प्रतिमा का अनावरण होगा।

इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूश्री सरोज पाण्डेय, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, अध्यक्षता राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाडा, विधायक अहिवारा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका जामुल के समस्त जनप्रतिनिधिगण होंगे। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि सुबह 09.00 बजे कलश यात्रा नगर भ्रमण, दोप. 12.00 बजे प्रोजेक्टर के माध्यम से आयोध्या में श्री रामलला के विराजमान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अतिथिगण एवं जनप्रतिनिधिगण व आम नागरिक देख सकेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन भी व्यापक रूप में किया गया है।

नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि जिस तरह से वर्तमान में अयोध्या में भगवान रामलला विराजमान होंगे। उसी के प्रेरणा स्वरूप हमारे नगर पालिका जामुल में भी भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। मै जामुल के समस्त जनो माताओं से विनम्र प्रार्थना करता हूं कि वो अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन में भगवान राम एवं भगवान शिव के दर्शन लाभ उठाये और अपने जीवन को सफल बनायें।

  • Related Posts

    श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर // /छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने और उनके कल्याण के लिए…

    और पढ़ें
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर रवाना किया। विधायक दीपेश साहू भी इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *